हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थल पालमपुर

कुछ तो ख़ास है, देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरे इस हिल स्टेशन में, तभी तो लोग यहां प्रकृति की खूबसूरती का लुत्फ उठाने आते हैं। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की, जिसे प्रकृति ने खुद हरियाली और खूबसूरती से नवाज़ा हैं। पालमपुर में प्राकृतिक स्थल के साथ विक्टोरियन शैली में बने महल भी है जो इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, तो चलिए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत से शहर के बारे में।

पालमपुर के पर्यटन स्थल

पालमपुर एक  पहाड़ी क्षेत्र है, जहां आपको बहुत सारी हरियाली और कई सारे पर्यटन स्थल घूमने को मिलेंगे। जिनमें से कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में आप जान सकते हैं।

सौरभ वन विहार -पालमपुर में सौरभ वन विहार एक खूबसूरत स्थान जिसका नाम शहिद कैप्टन सौरव कालिया के नाम पर समर्पित है। पालमपुर से लगभग 4 किलोमीटर दूर यह स्थान सुंदरता समेटे हुए है। सौरभ वन  विहार में नौका विहार व गतिविधियों का आनंद भी पर्यटक लेते है।

चाय के बागान –पालमपुर में चाय के बागान आपको अपनी तरफ खींच लेते हैं हरे-भरे चाय के बागान और खुशबू आप शायद अपने आप को रोक ही नहीं पाएंगे पर कुछ समय बाग के पास खड़े होकर हरे भरे बागों की सुंदरता निहारने में जरूर बताना चाहेंगे।

बैजनाथ मंदिर – भगवान शिव का मंदिर

बैजनाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश के बहुत ही प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है  मान्यता यह है भगवान शिव का मंदिर पांडवकालीन है इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने कराया था। महाशिवरात्रि के समय भक्तजन उमंग, भक्ति भाव के साथ यहां बड़ी संख्या में  दर्शन करने आते हैं।

बीर बिलिंग

हिमाचल प्रदेश में पालमपुर की ही तरह बीर भी एक छोटा-सा स्थान है, जो हरियाली और बड़े-बड़े पहाड़ो से घिरा हुआ है। ये जगह जितनी छोटी है उतनी ही खास है। इस जगह को भारत की पैराग्लाइडिंग कैपिटल भी कहा जाता है। यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए बीर टेक ऑफ स्पॉट है, जबकि बिलिंग लैंडिंग साइट है, को बीर से करीब 14 किलोमीटर दूर है। इसलिए ही इस जगह को वीर बिलिंग भी कहा जाता है यह जगह देश विदेश में काफी प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में भारत से नहीं विदेशी पर्यटक भी आते हैं और पैराग्लाइडिंग के लिए भारत में सबसे प्रसिद्ध स्थान में से एक बीड बिलिंग को माना जाता है।

 

कांगड़ा कला संग्रहालय

अगर आप पालमपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की असल झलक देखना चाहते हैं, तो आपको कांगड़ा कला संग्रहालय जरूर जाना चाहिए। जहां पौराणिक समय के कई दुर्लभ मूर्तियां गहने सिक्के और मिट्टी के बरतन तथा पेंटिंग्स को रखा गया है। इसके साथ ही आपको इस संग्रहालय में स्थानीय कलाकारों की कलाकृतियां भी देखने को मिलेगी।पालमपुर पहुंचने के लिए आप अपनी सुविधानुसार हवाई मार्ग रेल मार्ग या रोड मार्ग को चुन सकते हैं।

बैजनाथ के पास कहीं ऐसे सुंदर स्थान बताए जाते हैं जो कि पर्यटन स्थान के लिए अधिक प्रसिद्ध तो नहीं पर प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए हैं पर शहर की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के नजदीक समय गुजारने वाले लोग वहां जा कर समय बिताते है।

इस लेख का उद्देश्य पर्यटन स्थान से जुडी जानकारी को साँझा करना हैं

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

मनाली घूमने की बेहतरीन जगहें

मनाली घूमने की बेहतरीन जगहें– क्या आप प्रकृति प्रेमी हैं और किसी रोमांचक जगह की तलाश में हैं? तो आपको मनाली जरूर जाना चाहिए। कुल्लू घाटी में बसा यह खूबसूरत…

दिल्ली से कैसे पहुँचे शिमला और कौन-सी 5 चीज़ें बिल्कुल मिस न करें

दिल्ली से कैसे पहुँचे शिमला -शिमला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो कभी ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। ताज़ी हवा, देवदार के घने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 18 =

You Missed

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL 2026 Playoff Race: RCB,

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

IPL 2026 Points Table Analysis

IPL 2026 Points Table Analysis

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात

GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात