राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 मुंबई में प्रारंभ हुआ

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की मुंबई में शुरुआत हो चुकी है और इस बार यह आयोजन सभी के लिए एक विशेष विजुअल तथा म्यूजिकल कार्यक्रम होगा।
मुंबई में चर्चगेट स्थित आजाद मैदान में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने किया । राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों, कलाकारों एवं कारीगरों सहित सभी दर्शकों के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लगभग 1000 कलाकार मुंबई के लोगों के लिए इस महोत्सव के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह शहर प्राचीन परंपरा व आधुनिकता का संगम है, जिसमें सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पर्यटक स्थलों, संस्थानों, त्योहारों और नृत्य तथा सिनेमा सहित कला के अन्य स्वरूपों की एक समृद्ध टेपेस्ट्री है। श्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” से प्रेरित तथा कला एवं संस्कृति के माध्यम से भारत की विविधता के उत्सव को दर्शाने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव को आयोजित किया जा रहा है।

Source:PIB

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    दिल्ली से कैसे पहुँचे शिमला और कौन-सी 5 चीज़ें बिल्कुल मिस न करें

    दिल्ली से कैसे पहुँचे शिमला -शिमला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो कभी ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। ताज़ी हवा, देवदार के घने…

    चंडीगढ़ में घूमने की बेहतरीन जगहें

    चंडीगढ़ में घूमने – क्या आप किसी ऐसे शहर में जाना चाहते हैं जहाँ प्रकृति और आधुनिकता का सुंदर मेल हो? चंडीगढ़ आपका स्वागत करता है। इस शहर में हरे-भरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    18 + 17 =

    You Missed

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL 2026 Points Table Analysis

    IPL 2026 Points Table Analysis

    वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

    वैभव सूर्यवंशी: Age 15 साल 5 बड़े रिकॉर्ड

    KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

    KKR vs LSG Thriller: 27 गेंदों में 54 रन, Mukul Chaudhary ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

    GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात

    GT vs DC IPL 2026: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, 1 रन से जीता गुजरात