दिल्ली में घूमने से लेकर शॉपिंग

दिल्ली  में घूमने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो वाकई देश ही नहीं विदेशो से पर्यटक देश की राजधानी दिल्ली में आकर यहाँ की सांस्कृतिक विरासत से रुबरु होना चाहते हैं।

किन पर्यटन स्थानों पर आप जा सकते हैं

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित इण्डिया गेट पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यही नहीं दिल्ली वाले भी परिवारों के साथ वीकेंड्स पर यहाँ देखे जा सकते हैं। इण्डिया गेट का निर्माण 21वी सदी में किया गया था। इण्डिया गेट का डिजाईन इड़वीन लुटियंस ने किया था तथा इसको बनाने में लगगभग 10 साल लगे थे।

लाल किला –लाल किले के इतिहास की बात करें तो इसका निर्माण 1648 में हुआ था।लाल किला कुल लगभग  254 एकड़ में फैला हैं।  क्योंकि लाल किला लाला पत्थरों से बना इसलिए इसे लाल किला के नाम से जाना जाता है मुगल काल निर्मित यह किला दिल्ली के मुख्य पर्यटन स्थानों में से एक है इसलिए यह  देश की नहीं विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह एक पर्यटक स्थान है।  पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक के पास स्थित लाल किला कई मायनों में आकर्षण का केंद्र है। शाम के समय यहां लाइटिंग का अनूठा अनुभव पर्यटक कर सकते हैं। यहाँ सुंदर स्मारक के इतिहास पर आधारित लाइट शो आयोजित किया जाता है। यह शो इसके बनने से लेकर घटनाक्रम व भारत के  स्वतंत्रता आंदोलन पर भी प्रकाश डालता है।लाल किला घूमते समय चांदनी चौक मार्केट बिलकुल नजदीक है जहां आप परांठे वाली गली में पराठे को आनंद उठा सकते हैं लस्सी, चाट, पकौड़ी का आनंद उठा सकते हैं ,पारंपरिक परिधानों की शॉपिंग कर सकते है।

कुतुब मीनार दिल्ली की मुख्य ऐतिहासिक इमारत में से एक है इसका निर्माण 1199  में शुरू हुआ था और इस देश में नहीं विदेशों में भी ऐतिहासिक इमारतों में क़ुतुब मीनार का नाम जाना जाता हैं । क़ुतुब मीनार की  ऊंचाई 73 मीटर है मीनार के आसपास भारतीय कला के कई उत्कर्ष नमूने देखने को मिलते हैं। कुतुब मीनार के पास बहुत सुंदर भाग है यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं ।

लोटस टेंपल जिसे कमल मंदिर भी कहा जाता है। 1986 में इसका निर्माण किया गया था बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते है। कमल की पंखुड़ियां के समान बनी यह भव्य इमारत पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

जंतर मंतर और कनॉट प्लेस जंतर मंतर का निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराज जय सिंह प्रथम द्वारा किया गया था। समय की भविष्यवाणी के लिए एक घड़ी नुमा निर्माण किया गया है। जंतर मंतर के साथ-साथ आप कनॉट प्लेस में पालिका बाजार, जनपथ मार्केट में भ्रमण व शॉपिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

अक्षरधाम  अक्षरधाम मंदिर के निर्माण की घटनाक्रम को दिखाने के लिए एक सिनेमाघर जो की परिसर में स्थित है के माध्यम से दिखाया जाता है साथ ही साथ नाव की सवारी के माध्यम से एक दर्शन यात्रा का अनुभव आप कर सकते हैं।

नेशनल जूलॉजिकल पार्क जो की पुरानी किले के पास स्थित है राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में दुनिया भर के जानवरों और पक्षियों की सैकड़ो प्रजातियों एक साथ देखि जा सकती हैं।

जामा मस्जिद – पुरानी दिल्ली के लाल किले के पास जामा मस्जिद भारत में सबसे बड़ी मस्जिद है। इसका निर्माण 1644 में आरंभ हुआ था और इस मस्जिद में तीन गेट और चार मीनारें है।

दिल्ली के कनाट प्लेस के निकट बंगला साहिब गुरुद्वारा स्थित हैं जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

दिल्ली हाट – दिल्ली हाट एक ऐसा स्थान जहां देश के सभी राज्यों की संस्कृति की झांकी एक साथ देखने को मिलती है देश भर में  अलग-अलग राज्यों के प्रसिद्ध शिल्प को यहाँ देखा जा सकता हैं। और खरीदारी भी की जा सकती हैं । यहाँ  खाने के लिए एक बड़ा फ़ूड कोर्ट भी  है इसमें आप  देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों के आनंद उठा सकते हैं। समय समय पर यहां कई प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।

दिल्ली की कुछ खास  मार्केटस  की अगर बात करें तो उसमें सरोजिनी नगर मार्केट जहाँ  पर आप अपनी मनपसंद परिधानों की शॉपिंग कर सकते हैं और हां यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से अपनी मनपसंद ड्रेस किफायती दाम पर खरीद सकते हैं।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

अक्षय कुमार बर्थडे स्पेशल: चांदनी चौक तक का सफर

अक्षय कुमार बर्थडे चांदनी चौक से बॉलीवुड के “खिलाड़ी” तक का सफर बॉलीवुड में जब कभी धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों की चर्चा होती है। तो अक्षय कुमार का नाम बिना किसी परिचय के दिमाग में आता है। अक्षय कुमार बर्थडे -9 सितंबर को यह बॉलीवुड सुपरस्टार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर हम उनके प्रेरणादायक फिल्मी सफर पर नज़र डालेंगे। दिल्ली की गलियों से लेकर हिंदी सिनेमा के सबसे हार्डवर्किंग और भरोसेमंद एक्टर बनने तक का यह सफर है। कौन हैं अक्षय कुमार? अक्षय कुमार का रियल नेम राजीव हरिओम भाटिया है।उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ।उनकी परवरिश पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।बचपन से ही उनका झुकाव पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स, बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट की तरफ था। स्कूली शिक्षा के बाद अक्षय मुंबई गए और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद बैंकॉक में उन्होंने अपने एक्शन स्टंट्स को निखारा।यहीं से मॉडलिंग और फिर एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के, अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ बने।उनकी फिल्म “चांदनी चौक टू चाइना” (2009) भी उनके सफर…

Read more

पंकज त्रिपाठी: गांव के रंगमंच से बॉलीवुड तक

Happy Birthday पंकज त्रिपाठी- हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अपने अलहदा अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। फुकरे के पंडित जी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, लुका छुपी और कागज जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक मुकाम हासिल किया है। गांव के रंगमंच से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड तक पहुंच चुका है। उनका जन्म 5 सितंबर को गोपालगंज जिले में हुआ था। HAPPY BIRTHDAY PANKAJ TRIPATHI गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान, फुकरे के पंडित जी ने जीता दिल गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी ने बिल्कुल अलहदा अंदाज में अभिनय किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई। इसके बाद फुकरे में पंडित जी की भूमिका में उनका अभिनय सिनेमा प्रेमियों को गुदगुदाहट और सुकून देता है। किरदार की उल्टी-सीधी हरकतों पर पंडित जी की प्रतिक्रियाएं बेहद रोमांचक हैं। उनके चेहरे के भाव और ठहराव वाला अभिनय हास्य पैदा करता है। पंडित जी के किरदार में उन्होंने जिस सहजता के साथ हास्य पेश किया, वह उनके अभिनय की खासियत है-उनके संवाद बोलने का अंदाज और हर परिस्थिति पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 5 =

You Missed

नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी