ईआईएल को सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली, 5 अप्रैल, 2024: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) को राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट, बाड़मेर के लिए “निर्माण स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण” श्रेणी में निर्माण उद्योग विकास परिषद (सीआईडीसी) द्वारा प्रतिष्ठित सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार 4 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित 15वें CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किए गए।
यह पुरस्कार मानव जीवन और कल्याण के प्रति ईआईएल के सम्मान को मान्यता देता है, जो विशेष रूप से जटिल परियोजनाओं में निर्माण सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति इसकी सर्वोत्तम प्रथाओं में परिलक्षित होता है।
ईआईएल की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुश्री वर्तिका शुक्ला ने टीमों को उनके योगदान के लिए बधाई देते हुए कहा, यह सम्मान हमारे परिचालन के हर पहलू में एचएसई प्रथाओं के उच्चतम मानकों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Press Release https://engineersindia.com/Media/Details/EIL-conferred-with-CIDC-Vishwakarma-Award






