आरईसी ने ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन – एडिटर्स च्वाइस अवार्ड’ जीता

आरईसी ने आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन – एडिटर्स च्वाइस अवार्ड’ जीता

गुरुग्राम, 28 मई 2024 : आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न सीपीएसई और अग्रणी एनबीएफसी, को ‘आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024’ में ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन – एडिटर च्वाइस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन आईआईटी गोवा के सहयोग से आउटलुक ग्रुप द्वारा किया गया।

आरईसी के मुंबई कार्यालय की वरिष्ठ महाप्रबंधक, श्रीमती सरस्वती ने गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

यह पुरस्कार स्थिरता पहल के प्रति आरईसी की प्रतिबद्धता और हरित भविष्य की दिशा में प्रगति को आगे बढ़ाने के उसके प्रयासों को दर्शाता है।

यह पुरस्कार निगम की स्थिरता पहल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो हरित भविष्य की ओर अग्रसर है। आरईसी भारत के ऊर्जा परिवर्तन को आगे ले जाने में अग्रणी रहा है। कंपनी की योजनाएं स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर वैश्विक प्रयासों को आगे बढ़ाना है, और कंपनी भारत के ऊर्जा बदलावों के अग्रणी फाइनेंसर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। आरईसी स्थिरता पहल में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए तैयार है, जो नवीकरणीय ऊर्जा के तहत लगभग ₹38,971 करोड़ के उसके वर्तमान ऋण पोर्टफोलियो में परिलक्षित होता है। वो भी, 2030 तक लगभग 10 लाख करोड़ की अनुमानित ऋण पुस्तिका के लगभग 30% तक नवीकरणीय मिश्रण में सुधार करने के दूरदर्शी लक्ष्य के साथ है।

आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स एक प्रमुख मंच है जो टिकाऊ प्रथाओं में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों के अग्रणी लीडर्स, नीति निर्माताओं और स्थिरता समर्थकों को एक मंच प्रदान करता है। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन में गहन चर्चाएँ, नवोन्मेषी विचारों और स्थिरता के लिए समर्पित संगठनों को उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके…

Read more

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

एनबीसीसी- आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। इस बार की थीम “Probity for Prosperity” – “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थी। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशानिर्देशों के तहत यह सप्ताह हर वर्ष विभिन्न संस्थानों में मनाया जाता है। कैसे मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए सप्ताह की शुरुआत 26 अक्टूबर 2026 को एनबीसीसी मुख्यालय में सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वित्त) श्री अनजीव कुमार जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्रीमती ऋतु पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ देशभर में फैले एनबीसीसी के परियोजना कार्यालयों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता अभियान के तहत सीवीओ ने कंपनी की व्हिसल ब्लोअर नीति और लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिरों का संरक्षण (पीआईडीपीआई) संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए। उन्होंने परियोजना स्थलों पर नैतिक तौर-तरीकों के पालन पर एक छोटा वीडियो भी जारी किया। सीवीसी निदेशक पारुल गुप्ता और मुदित आनंद ने सार्वजनिक खरीद पर रखे विचार “निवारक सतर्कता/सतर्कता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + two =

You Missed

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस