केन्‍द्रीय श्रम मंत्री ने ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ किया।

केन्‍द्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने पोर्टल की उपयोगिता बढ़ाने और असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण को सरल बनाने के उद्देश्‍य से ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ किया।

केन्‍द्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ करते हुए।

 

 ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी कामगारों के परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा भी जोड़ी गई है। यह सुविधा उन प्रवासी कामगारों के लिए बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाएं उपलब्‍ध कराने में मदद करेगी, जिन्‍होंने अपने परिवार के साथ प्रवासन किया है। इसके अलावा संबंधित भवन और अन्य निर्माण कामगार (बीओसीडब्ल्यू) कल्‍याण बोर्ड के साथ ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण निर्माण कामगारों के डेटा को साझा करने के बारे में भी नई सुविधा जोड़ी गई है, ताकि संबंधित बीओसीडब्‍ल्‍यू बोर्ड के साथ ई-श्रम निर्माण कामगारों का पंजीकरण सुनिश्चित हो और उन्‍हें अपने मतलब की योजनाओं तक पहुंच उपलब्‍ध हो सके।

श्री भूपेंद्र यादव ने औपचारिक रूप से राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के साथ ई-श्रम डेटा को साझा करने के लिए डेटा शेयरिंग पोर्टल (डीएसपी) का भी शुभारंभ किया। यह डेटा शेयरिंग पोर्टल ई-श्रम पर पंजीकृत असंगठित कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा/कल्याण योजनाओं के लक्षित कार्यान्वयन के लिए सुरक्षित तरीकों से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ई-श्रम लाभार्थियों के डेटा को साझा करने की अनुमति प्रदान करेगा। अभी हाल में मंत्रालय ने उन ई-श्रम पंजीकरण कराने वाले कामगारों की पहचान करने के लिए ई-श्रम डेटा के साथ विभिन्न योजनाओं के डेटा का मापन शुरू किया है, जिन्हें अभी तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। ऐसा डेटा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भी साझा किया जा रहा है। इस डेटा के आधार पर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश उन असंगठित श्रमिकों की पहचान कर सकते हैं, जिन्हें अभी तक विभिन्‍न सामाजिक कल्याण/सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिला है और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इन योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय देश में कामगारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। इस प्रयास में, मंत्रालय ने 26 अगस्त 2021 को ईश्रम पोर्टल का शुभारंभ किया था, ताकि असंगठित कामगारों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जा सके, जो आधार से जुड़ा हुआ हो। 21 अप्रैल 2023 के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर 28.87 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों ने पंजीकरण कराया है।

प्रेस विज्ञप्ति

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    Japan Council of Metalworkers’ Union (JCM) Meeting Held

    New Delhi: On July 25, 2024, a delegation of leaders of Japan Council of Metal Workers’ Unions met INTUC leaders at INTUC Hqrs. Experiences of Indian Trade Union and Japanese…

    बीएमएस ने मनरेगा को 200 दिन तक बढ़ाने की मांग की

    भारतीय मजदूर संघ ने प्रत्येक परिवार के लिए 200 दिनों के लिए मनरेगा का विस्तार करने की मांग की और मनरेगा में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के काम को शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    four × 2 =

    You Missed

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL 2026 Points Table Analysis

    IPL 2026 Points Table Analysis