निर्माण क्षेत्र की यूनियनो के पधाधिकारीयो का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल DBOCWW बोर्ड से सम्बंधित मुद्दो को लेकर दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद एवं दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव से मिला।

क्या हैं मुद्दे-
श्रमिक प्रतिनिधियो ने बोर्ड के नये पोर्टल की अभी तक शुरुआत न होना, उसमे कई तकनीकि त्रुटियों का होना, पंजीकरण बन्द होने के कारण मजदूरों को आ रही समस्याओ, सेल्फ सर्टिफिकेशन को समाप्त करवाना , पेंशन, विवाह, मातृत्व लाभ, शैक्षिक सहायता जैसे हितलाभ के लम्बित पड़े आवेदनों पर कार्यवाही ना होना , बोर्ड एवं सलाहकार समिति की बैठक का नियमित रूप से ना होना , बोर्ड के फंड का दुरुपयोग आदि कई मुद्दों पर चर्चा की
थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने जानकारी देते हुए कहाँ , श्रम मंत्री ने पधादिकारियो को आश्वास्त किया है की शीघ्र इन सभी मामलों को लेकर बोर्ड के अधिकारियो के साथ बैठक कर इनका समाधान करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न श्रमिक संगठनो की ओर से थानेश्वर दयाल आदिगौड़, खालिद रजा खान,विनय सिंह ,अमिता उप्पल, विकास शर्मा एवं साबिर अली ने भाग लिया।






