डीटीसी ,दिल्ली परिवहन निगम कर्मचारियों ने ट्विटर पर “#हैशटैग डीटीसी बचाओ अभियान” चलाया है इस अभियान में लगातार वे अपनी मांगे उठा रहे हैं। साथ-साथ दिल्ली के कई इलाकों में डीटीसी कर्मचारियों द्वारा बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं । पोस्टर की मांगों पर गौर किया जाएं तो इसमें कई सवाल उठाए गए हैं जैसे डीटीसी फायदे में है तो बेचा क्यों जा रहा है, डीटीसी घाटे में है तो प्राइवेट लाला लोग क्लस्टर बस चलाने को तैयार क्यों, दिल्ली का कर्मचारी मांगे समान काम समान वेतन और स्थाई नौकरी।
इसी बीच दिल्ली बीजेपी और दिल्ली युवा कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर वीडियो जारी किया हैं ।
https://twitter.com/search?q=congress%20DTC&src=typed_query&f=top






