दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के तरीको पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा हो – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार का स्वघोषित शिक्षा मॉडल फेल हो गया है और सरकारी स्कूल के शिक्षकों का फीडबैक शिक्षा मॉडल की विफलता को पूरी तरह से उजागर करता है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सचदेवा ने कहा है कि पिछले 8 वर्षो में हमने देखा है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाले प्रत्येक 100 छात्रों में से 30 से 50 के बीच कक्षा 10वीं की परीक्षा नही देते और इसी तरह के ड्रॉप आउट का पैटर्न 11वीं से 12वीं में भी देखा जाता हैl
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली सरकार के स्कूल के शिक्षकों के फीडबैक के साथ-साथसमाचार रिपोर्टों से यह जानकर हैरानी होती है कि इस साल नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का परिणाम
इतना खराब रहा है कि शिक्षा निदेशालय को एक परिपत्र जारी कर शिक्षकों से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करने को कहा गया है। सफल छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए 6 अप्रैल तक समय दिया गया है। हमें बताया जाता है कि शिक्षकों को अब औसत से कम छात्रों की लगभग खाली उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर लिखने खासकर मल्टीपल उत्तर सेकशन में और फिर उन्हें 33 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।








