ईपीएफ के (सीबीटी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ ग्राहकों को 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की अनुशंसा की

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में ईपीएफ के  केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 233वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष केंद्रीय श्रम और रोजगार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री श्री रामेश्वर तेली और सह-उपाध्यक्ष श्रम और रोजगार सचिव सुश्री आरती आहूजा और  सदस्य सचिव, केंद्रीय पीएफ़ आयुक्त श्रीमती नीलम शमी राव भी उपस्थित थीं।

केंद्रीय बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सदस्यों के खातों में ईपीएफ संचयों पर 8.15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर जमा करने की अनुशंसा की। वित्त मंत्रालय के अनुमोदन के बाद सरकारी राजपत्र में ब्याज दर को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा, जिसके बाद ईपीएफओ अपने ग्राहकों के खातों में ब्याज दर जमा करेगा।

सीबीटी ने सुरक्षा उपायों के लिए विकास और अधिशेष निधि दोनों को संतुलित करने वाली राशि की अनुशंसा की। 8.15 प्रतिशत की अनुशंसित ब्याज दर अधिशेष की सुरक्षा के साथ-साथ सदस्यों की आय में वृद्धि की गारंटी देती है। वास्तव में, 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर और 663.91 करोड़ का अधिशेष पिछले वर्ष की ब्याज दर की तुलना में अधिक है।

बोर्ड की अनुशंसा में लगभग 11 लाख करोड़ रुपये की कुल मूल राशि पर सदस्यों के खाते में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण शामिल है, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में क्रमशः 77,424.84 करोड़ रुपये और 9.56 लाख करोड़ रुपये थे। वितरित किए जाने के लिए अनुशंसित कुल आय अब तक की सर्वाधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में आय और मूल राशि में वृद्धि क्रमशः 16 प्रतिशत और 15 प्रतिशत से अधिक है।

ईपीएफओ पिछले कुछ वर्षों में न्यूनतम क्रेडिट जोखिम के साथ विभिन्न आर्थिक चक्रों के माध्यम से अपने सदस्यों को उच्च आय वितरित करने में सक्षम रहा है। ईपीएफओ निवेश के क्रेडिट प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ की ब्याज दर ग्राहकों के लिए उपलब्ध अन्य तुलनीय निवेश विकल्पों की तुलना में अधिक है। ईपीएफओ ने सावधानी और विकास के दृष्टिकोण के साथ मूलधन की सुरक्षा और संरक्षण पर सबसे अधिक बल देते हुए निवेश के प्रति युक्तिसंगत और संतुलित दृष्टिकोण का निरंतर पालन किया है।

सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठन में से एक होने के नाते ईपीएफओ इक्विटी और पूंजी बाजार में अस्थिरता की अवधि के दौरान भी अपने ग्राहकों को उच्च आश्वस्त ब्याज दर उपलब्ध कराने के द्वारा अपने उद्देश्य के प्रति सच्चा रहा है। ईपीएफओ द्वारा अपनाए गए निवेश के संकीर्ण लेकिन प्रगतिशील दृष्टिकोण के मिश्रण ने इसे पीएफ सदस्यों के लिए एक बुद्धिमतापूर्ण विकल्प बना दिया है।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    बीएमएस ने मनरेगा को 200 दिन तक बढ़ाने की मांग की

    भारतीय मजदूर संघ ने प्रत्येक परिवार के लिए 200 दिनों के लिए मनरेगा का विस्तार करने की मांग की और मनरेगा में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के काम को शामिल करने का सुझाव दिया। बीएमएस के अखिल भारतीय संगठन सचिव बी सुरेंद्रन ने 24 जून, 2024 को वित्त मंत्रालय में पूर्व बजट परामर्श के दौरान बोलते हुए योजना कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से आशा, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजन और एनएचएम कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग की। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने की। बीएमएस ने सुझाव दिया कि केंद्रीय बजट 2024-25 में ग्रामीण विकास, एमएसएमई, विनिर्माण, निर्यात और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके अलावा बीएमएस ने वित्त मंत्री द्वारा तत्काल विचार के लिए निम्नलिखित मांगें उठाई हैं: न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन: बीएमएस ने सभी योजनाओं के तहत अंतिम वेतन + डीए के 50% सुनिश्चित पेंशन की मांग की जिसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए बीएमएस ने सभी ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के लिए आयुष्मान भारत के लाभों के साथ-साथ न्यूनतम मासिक पेंशन 5000 रुपये + वीडीए की मांग की। रोजगार सृजन: जनसांख्यिकीय लाभांश से लाभ उठाने के लिए रोजगार सृजन आवश्यक है। बीएमएस ने मांग की…

    Read more

    सत्यजीत ILO गवर्निंग बॉडी सदस्य निर्वाचित

    सत्यजीत रेड्डी आईएलओ गवर्निंग बॉडी सदस्य चुने गए इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की गर्वनिंग बॉडी में सत्यजीत रेड्डी को सदस्य चुना गया है। उनके चुनाव पर इंटक के कई नेताओं ने खुशी ख़ुशी जाहिर की हैं। रेड्डी को वर्ष 2024 से 27 के मध्य सदस्य चुना गया हैं । सत्यजीत रेड्डी को इंटक के सबसे युवा नेताओं में से जाना जाता है। इंटक से प्राप्त अपडेट के अनुसार हाल ही में जिनेवा में आयोजित इंटरनेशनल लेबर कॉन्फ्रेंस की बैठक में ILO गवर्निंग बॉडी का चुनाव हुआ। जिसमें इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी. सत्यजीत रेड्डी को 88 मत प्राप्त हुए। सत्यजीत रेड्डी इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कनफेडरेशन (ITUC) में यूथ विंग के अध्यक्ष भी है।  

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    11 − 1 =

    You Missed

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस