नितिन गडकरी ने भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस बैठक में, सड़क अवसंरचना विकास और हरित प्रौद्योगिकियों में नवीनतम तकनीकों एवं नवाचारों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। ऑस्ट्रियाई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री को विभिन्न नवीन तकनीकों और उनके द्वारा निर्मित किए जा रहे नवीन उत्पादों के बारे में जानकारी दी।

श्री गडकरी ने बताया कि भारत द्वारा कई रोपवे एवं केबल कार परियोजनाओं को क्रियान्वित किया  रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रियाई कंपनियों द्वारा निर्मित किए जा रहे रोपवे तथा केबल कार के उच्च गुणवत्ता वाले घटकों एवं उपकरणों की सराहना की और भारत में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इसके निर्माण में सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने इस कंपनियों को समग्र लागत को कम करने के उद्देश्य से भारत में उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी आमंत्रित किया।

सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्रों जैसे राजमार्ग निर्माण, सुरंग निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम, कुशल परिवहन प्रणाली, यातायात प्रबंधन प्रणाली, हरित प्रौद्योगिकी सुरंग निगरानी प्रणाली और सड़क सुरक्षा में नई तकनीकों के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ।

इस बैठक ने सड़क परिवहन क्षेत्र में नवाचार लाने और परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में समकालीन चुनौतियों का प्रभावी समाधान विकसित करने हेतु ऑस्ट्रिया के साथ भारत की निरंतर साझेदारी और विकासात्मक सहयोग को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया। ऑस्ट्रिया की राजदूत ने श्री गडकरी को ऑस्ट्रिया आने का निमंत्रण भी दिया।

Press Release

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र…

    कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता राहुल गांधी का जन्मदिन

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसे मनाया  राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय 24 अक्टूबर रोड पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    one + eighteen =

    You Missed

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL 2026 Points Table Analysis

    IPL 2026 Points Table Analysis