हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा है-अरविंद केजरीवाल

प्रेस विज्ञप्ति नई दिल्ली, 11 फरवरी, 2023,सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ‘‘एक्सपीरियंस शेयरिंग सेशन’’ के अंतर्गत विदेश में ट्रेनिंग लेकर आए दिल्ली और पंजाब सरकार के स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ संवाद कर उनका अनुभव जाना। देश में शायद यह पहला मौका है, जब विदेश से ट्रेनिंग लेकर लौटे दो राज्यों (दिल्ली-पंजाब) के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने आपस में अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी शिक्षा क्रांति की शुरूआत हो गई है। हमें मिलकर दिल्ली व पंजाब के स्कूलों को दुनिया का बेस्ट स्कूल बनाना है। पिछले 75 साल में पंजाब में किसी भी सरकार ने टीचर्स को विदेश ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा होगा। क्योंकि उनकी प्राथमिकता में शिक्षा नहीं थी। पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार ने अपने प्रिंसिपल को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेज कर संदेश दिया है कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा है। जब तक टीचर्स और प्रिंसिपल्स के अंदर सकारात्मक उर्जा नहीं आएगी, तब तक सरकारी स्कूलों को ठीक नहीं किया जा सकता। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकारों की नीयत ठीक हो, तो जो शिक्षा सरकार दे सकती है, वो प्राइवेट स्कूल कभी नहीं दे सकते।

“जब तक टीचर्स और प्रिंसिपल्स के अंदर सकारात्मक उर्जा नहीं आएगी, तब तक सरकारी स्कूलों को ठीक नहीं किया जा सकता- अरविंद केजरीवाल

Photo aamaadmipartyorg

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

    दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    19 + thirteen =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.