Shubman Gill: 8 सितंबर को 27 साल के हुए टीम इंडिया के कप्तान

Shubman Gill जन्मदिन विशेष | 8 सितंबर

  • पूरा नाम : शुभमन गिल (Shubman Gill)
  • जन्म तिथि : 8 सितंबर 1999 “इस हिसाब से 2025 में शुभमन गिल की उम्र 26 साल हो गई है। 
  • 2025 में उम्र : 26 वर्ष -27 वा जन्मदिन मना रहे हैं
  • जन्म स्थान : फाज़िल्का, पंजाब
  • वर्तमान भूमिका : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान
  • पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल के क्रिकेट करियर के आँकड़े काफी शानदार रहे हैं, खासकर वनडे फॉर्मेट में

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट में एक चमकता नाम हैं ।अपनी प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दरवाजा खटखटाया । अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराते हुए अपने सफर की शुरुआत की।

बचपन में ही दिखने लगी थी क्रिकेट की चमक

8 सितंबर को पंजाब के फाजिल्का में शुभमन गिल का जन्म हुआ। पंजाब से आया यह खिलाड़ी आज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल हो चुका है।

Happy Birthday Shubman Gill
Shubman Gill Photo
source FB Shubman GIll

शुभमन के क्रिकेट करियर की नीव बचपन में पड़ चुकी थी । उनके पिता ने उनकी रुचि और योग्यता को देखकर यह पहचान लिया था । उनमें क्रिकेट की खास प्रतिभा है। इसके बाद उन्होंने शुभमन को मोहाली में क्रिकेट कोचिंग के लिए भेजा। उनके पिता ने खुद उन्हें प्रशिक्षण दिया और उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट रहा।

अंडर-19 विश्व कप ने बदली शुभमन गिल की पहचान

मात्र 14 साल की उम्र में शुभमन ने कमाल कर दिया। उन्होंने पंजाब के अंडर-16 क्रिकेट में हिस्सा लिया। यहाँ उन्होंने 587 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। इसी परफॉरमेंस के साथ उन्होंने अपनी उभरती प्रतिभा का संदेश दे दिया।

2018 का अंडर-19 विश्व कप उनके करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन था। 2018 का अंडर-19 विश्व कप उनके लिए महत्वपूर्ण रहा । भारतीय टीम इस U19 विश्व कप टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। इस जीत में गिल की जबरदस्त परिया रहीं । उन्होंने 372 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

टेलेंट संग बेहतर तकनीक-

जब लॉन्ग ऑन पर बॉल को हिट करते हैं, तो शुभमन की टाइमिंग देखने लायक

स्टाइल की बात करें तो फुटवर्क शानदार नजर आता है। चाहे फ्रंट फुट पर खेलना हो या बैक फुट पर, पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं। सबसे प्रभावशाली शॉट्स में कवर ड्राइव जबरदस्त दिखाई देता है। कई जानकर कहते है कि शुभमन गिल गेंद को जल्दी रीड  कर लेते हैं। इसी वजह से उन्हें बेहतर एडजस्ट होने का मौका मिल जाता है। स्पिन के खिलाफ भी जब वह फ्रंट फुट पर आगे निकलकर शॉट्स खेलते हैं। बिल्कुल स्मूथ हिटिंग दिखाई देती है।

गाबा की 91 रन की पारी ने दुनिया को दिखाया गिल का दम

2019 में वनडे क्रिकेट में उन्होंने आगाज किया। टेस्ट क्रिकेट में उनकी स्थिति काफी बेहतर रही। 2020-21 में जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा था, तो ब्रिस्बेन के गाबा में 91 रन की पारी भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव रखने वाली पारियों में शामिल हुई।

इसके बाद गिल की पहचान बदल गई। अब वे सिर्फ प्रतिभाशाली बल्लेबाज नहीं रहे। वे दबाव में भी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए।

208 रन की रॉकिंग पारी 

गिल का वनडे करियर शानदार पारियों से भरा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 208 रन बनाए। इस पारी ने उन्हें खास सूची में शामिल कर दिया। अब वे वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

उनकी बल्लेबाजी में नियंत्रण के साथ-साथ आक्रामकता और विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता दिखाई देती है।

इंग्लैंड सीरीज में कप्तान गिल का ‘लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट’ अंदाज

कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल ने लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट की भूमिका निभाई और 754 रन बनाए।

यह सीरीज उनके लिए सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में भी एक बड़ी परीक्षा थी।

एक नजर करियर के आँकड़ों पर

प्रारूपमैचरनऔसत100/50सर्वोच्च
टेस्ट412,96944.3111/8269
वनडे673,37960.339/20208*
टी-203686928.031/3126*

कुल शतक 21 कुल अर्धशतक 31 {इन आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकते हैं}

रोहित शर्मा के बाद गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

जिस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था, रोहित शर्मा के बाद 2025 में गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया और उसके बाद उन्हें वनडे क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी मिला।

अब उनकी जिम्मेदारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है। कप्तान के तौर पर उनके फैसले और मैदान पर उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के अगले दौर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

शुभमन गिल को क्रिकेट प्रशंसकों ने कभी ‘प्रिंस’ का नाम दिया था। भारतीय क्रिकेट के कई वरिष्ठ खिलाड़ी उन्हें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद एक बड़ा स्टार देखते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी जबरदस्त है, 20.1 मिलियन से अधिक फॉलोइंग उनके पास है।

गिल के पास प्रतिभा है, तकनीक है, आक्रामक शैली है । परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता भी है। अब उनके सामने इन खूबियों को लगातार प्रदर्शन और सफल कप्तानी में बदलने की चुनौती है।

जन्मदिन पर शुभमन गिल के ढेर सारी विशिज़

8 सितंबर को शुभमन गिल का जन्मदिन है और यह मौका है उस युवा क्रिकेटर को शुभकामना देने का, जिसने भारतीय क्रिकेट को सफलता की राह पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है।

कहा जाता है कि कप्तान का असर पूरी टीम पर पड़ता है। जब कप्तान अच्छा खेलता है, तो टीम भी बेहतर करती है। ऐसे में भारतीय टीम से बड़ी उम्मीदें हैं। शुभमन गिल आगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वे नए रिकॉर्ड बनाएंगे। और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

  • शुभमन गिल ने कितने शतक लगाए हैं?
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अब तक कई बड़े शतक जड़े हैं
  • #शुभमनगिलकोजन्मदिनमुबारक
  • #HappyBirthdayShubmanGill
  • #HBDShubmanGill
  • #शुभमनगिल_जन्मदिन
  • #जन्मदिनमुबारक_शुभमन

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता टीम इंडिया की धीमी शुरुआत एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे।…

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत भारतीय क्रिकेट की ताजा खबरें-शुभमन गिल की ऐतिहासिक रन पारी से मैच का रुख एक तरफ़ा टीम इंडिया vs वेस्टइंडीजजब किसी एकदिवसीय मैच में जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

You Missed

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ रोहित शर्मा

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडे – भारत जीता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो खिताब जीते

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर

रविचंद्रन अश्विन: बेहतरीन क्रिकेटर