दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, संदीप दीक्षित व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ‘x’ एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर INCDelhi कार्यालय में पूर्व सांसद एंव उनके बेटे SandeepDikshit जी के साथ उन्हें नमन कर याद किया। उनके द्वारा करवाए गए तमाम विकास कार्यों एंव दिल्ली के प्रति प्रेम को जनता याद कर रही है।”
