डॉ. सुमन कुमार को एनबीसीसी में निदेशक (वाणिज्य) नियुक्त किया गया

डॉ. सुमन कुमार ने दिनांक 02.07.2024 को एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्य) का पदभार ग्रहण किया। डॉ. कुमार, जिन्होंने 2016 में एनबीसीसी में कार्यभार ग्रहण किया, अपनी नई भूमिका में सिविल इंजीनियरी और परियोजना प्रबंधन में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं।उनकी विशेषज्ञता और समर्पण ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे इंजीनियरी और निर्माण के क्षेत्र में एक दूरदर्शी लीडर के रूप में उनकी प्रतिष्ठा मजबूत हुई है।कार्यपालक निदेशक के रूप मेंडॉ. कुमार को एनबीसीसी की दो प्रमुख परियोजनाओं अर्थात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अटकी हुई आम्रपाली परियोजनाओं और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नई दिल्ली के निष्पादन का जिम्मा सौंपा गया था।उन्होंने दोनों परियोजनाओं में सफलतापूर्वक योगदान दिया, जिसमें एनबीसीसी ने आज की तिथि तक आम्रपाली परियोजनाओं की 20,000 से अधिक इकाइयां पूर्ण कर ली हैं और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 85% से अधिक मालसूची की बिक्री की है।वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के कगार पर है, जिसमें एनबीसीसी ने 95% से अधिक की भौतिक प्रगति हासिल कर ली है।

अपने पूरे करियर के दौरान, डॉ. सुमन कुमार ने असाधारण नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया है और उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं।उनके पास कई निर्माण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करने का एक प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड है। इनमें उल्लेखनीय हैं आई.आई.एम. रांची, झारखंड में तीन सरकारी इंजीनियरीमहविद्‌यालयों का निर्माण, रांची में सी.सी.एल. मुख्यालय और सम्मेलन केंद्रतथा सी.सी.एल. के लिए कोयला परिवहन सड़क परियोजना।उन्होंने झारखंड, बिहार और ओडिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पी.एम.जी.एस.वाई.) के तहत सड़क परियोजनाओं को भी पूर्ण किया है। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक राउरकेला में एस.ए.आई.एल. के लिए सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल का सफलतापूर्वक निर्माण है, जिसका उद्‌घाटन भारत के माननीय राष्ट्रपति ने किया था।इसके अतिरिक्त, उन्होंने देवघर में 250 बिस्तरों वाले एम्स अस्पताल को सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, जिसका उद्‌घाटन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

उन्होंने बी.आई.टी. सिंदरी, झारखंड से सिविल इंजीनियरी में स्नातक की उपाधि, आई.आई.टी. कानपुर से सिविल इंजीनियरी में स्नातकोत्तर की उपाधि और बी.आई.टी. मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस में उपाधि प्राप्त की है।उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में सिविल इंजीनियरी में डॉक्टरेट की उपाधि (पी.एच.डी.) और आई.आई.एम. रांची से एक्जीक्यूटिव एम.बी.ए. शामिल हैं।एनबीसीसी में अपनी कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. कुमार झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (जे.पी.एच.सी.) में मुख्य अभियंता और पदेन निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वे कोल इंडिया में भी 20 से अधिक वर्षों तक कार्यरत रहे हैं।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके…

Read more

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

एनबीसीसी- आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। इस बार की थीम “Probity for Prosperity” – “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थी। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशानिर्देशों के तहत यह सप्ताह हर वर्ष विभिन्न संस्थानों में मनाया जाता है। कैसे मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए सप्ताह की शुरुआत 26 अक्टूबर 2026 को एनबीसीसी मुख्यालय में सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वित्त) श्री अनजीव कुमार जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्रीमती ऋतु पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ देशभर में फैले एनबीसीसी के परियोजना कार्यालयों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।जागरूकता अभियान के तहत सीवीओ ने कंपनी की व्हिसल ब्लोअर नीति और लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिरों का संरक्षण (पीआईडीपीआई) संकल्प पर तैयार इन्फोग्राफिक्स जारी किए। उन्होंने परियोजना स्थलों पर नैतिक तौर-तरीकों के पालन पर एक छोटा वीडियो भी जारी किया। सीवीसी निदेशक पारुल गुप्ता और मुदित आनंद ने सार्वजनिक खरीद पर रखे विचार “निवारक सतर्कता/सतर्कता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 8 =

You Missed

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस