विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय महासचिव डा संजय कुमार सिंह ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहाँ की, कई जगह बल श्रमिक काम करते हुए दिखेंगे। हमारा मानना हैं कानून बने हैं पर आवश्यक हैं की कानूनों को सख्ती से परिपालन हो । बच्चे इस देश का भविष्य हैं उनके पढ़ने,खाने,रहने की व्यवस्था होनी चाहिए। हम सभी का सामाजिक दायित्व बनता हैं मिल कर प्रयास करें ।
बाल श्रम के विरुद्ध ट्रेड यूनियन संगठन काम कर रहे हैं हम इस मुद्दे पर सजग हैं पर इस विषय पर मिल कर जागरूकता व सरोकार के साथ काम करना होगा। सिंह ने कहाँ, मजदूर चाहे संगठित क्षेत्र में हो या असंगठित क्षेत्र में वह मजदूर होता हैं । संगठित क्षेत्र में अधिक सुविधाएं हैं , असंगठित क्षेत्र में भी योजनाएँ हैं पर उन योजनाओ का कार्यान्यवन करवाना बड़ी समस्या हैं ।






