गर्मियों में कैसे रखे सेहत का ध्यान

गर्मियों में कैसे रखे सेहत का ध्यान

मई का महीना हफ्ते भर पहले दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही भारत के एमपी यूपी समेत कईं राज्यों को हीटवेव अलर्ट मिल चुका है। ऐसे में रोजमर्रा के काम के साथ खुदको हीटवेव से बचाना और खुदकी सेहत का ध्यान रखना काफी चैलेंजिंग हो जाता है। लेकीन आपको इसकी ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है पर गर्मी से बचाव जरुरी हैं।

Representative Image
Representative Image

क्योंकि आप इन कुछ टिप्स को फॉलो करके न केवल गर्मियों में अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं बल्कि समर्स में होने वाले डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम्स को भी अवॉइड कर सकते हैं।

  • खुद को हाइड्रेट रखना है जरूरी

गर्मी में खुदको हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, लेकिन इस पर बहुत कम लोगों का ध्यान जाता है। पानी की कमी से आप अचानक से काफी लो फिल करने लगते हैं। यहां तक की आपको चक्कर भी आ सकते हैं। इसलिए इस तरह की सिचुएशन को अवॉइड करने के लिए हर थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। इसके साथ ही घर से बाहर जाते समय आपको हमेशा अपने साथ पानी की बॉटल और ग्लूकोज का पैकेट कैरी करना चाहिए।

  • धूप से रखे खुद को रखें प्रोटेक्ट

जितना हो सके कवर करके रखें। गर्मियों में कपड़ों का भी खास खयाल रखें।  टाइट कपड़ों की जगह अपनी अलमारी में कॉटन या लिनन के ढीले-ढालें कपड़ों को जगह दें। साथ ही गर्मियों में डार्क कलर्स जैसे ब्लैक, ब्लू, डार्क मरून को पहनने बचें, क्योंकि ये सनलाईट को काफी ज्यादा मात्रा में अब्जॉर्ब करते हैं। इसकी जगह आपको हल्के रंग के कपड़ों को चुनना चाहिए।

  • लिक्विड डाइट पर बढ़ाए focus

गर्मी में सत्तू खाना आपके लिए फायदेमंद होता है। ये हल्का फुल्का होने के साथ काफी फिलिंग भी होता है जिसे आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।

  • तले भुने से बनाए दूरी

गर्मियों में तला भुना खाना खाने से आपको डाइजेशन प्रोब्लम हो सकती है। इसके साथ ही हैवी या मसालेदार खाना देर से पचता है जिससे पूरे दिन शरीर में सुस्ती और आलस बना रहता है। इसलिए हो सके तो कम तेल वाला खाना खाएं। अगर आप अपनी क्रेविंग्स को नहीं रोक सकते तो डीप फ्राइड खाने को बैक्ड खाने से रिप्लेस कर लें। इसके अलावा आप सब्जियों या फलों के सैलेड को डिफरेंट डिप्स के साथ ट्राई कर सकते हैं, जो हेल्थी होने के साथ काफी टेस्टी भी होती हैं।

 

  • फलों से करें दोस्ती

नेचर काफी स्मार्ट है, गर्मी आते ही हाई वाटर कंटेंट वाले फलों का सीजन शुरू हो जाता है जैसे तरबूज, खरबूज, अंगूर, बेल, आम। इन फलों में पानी मात्रा की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो गर्मी से होने वाली पानी की कमी को तो दूर करते ही हैं। इसके साथ ही ये आपके पेट को ठंडक भी पहुंचाते हैं जिससे गर्मी में होने वाली पेट की जलन को भी राहत मिलती है। आप या तो सीधे इन्हें फलों की तरह खा सकते हैं, या इनका जूस और स्मूदी भी ट्राई कर सकते हैं।खरबूजा तरबूज लीची ऐसे फल हैं जो गर्मियों में काफी लाभदायक है। तरबूज से कई जगह शरबत भी तैयार किया जाता है। और खरबूजे व लीची से शेक भी बनाया जाता हैं।

 

  • चाय-कॉफी से बनाए दूरी

गर्मियों में चाय काफ़ी पीना आपके पेट को टॉर्चर करने जैसा होगा। इसकी जगह आप चाय काफ़ी के ब्रेक में फलों का ताजा जूस या नींबू पानी के सकते हैं,  आप  ककड़ी या खीरा को सलाद जगह दे सकते हैं।

जो का सत्तू
गर्मियों में काफी लाभकारी बताया जाता है अगर हम बात करें तो जो और चने का सत्तू गर्मियों में पौष्टिक और ठंडी तासीर का बताया जाता है जिससे शरीर में ठंडक रहती है व लू से बचाव भी करता है। इसे रोटी पराठा में भी प्रयोग किया जाता है पर पानी में खांड के साथ मीठा सत्तू वी काला नमक जीरा और नींबू डालकर नमकीन सत्तू तैयार किया जाता है।

नींबू शिकंजी  ठंडे पानी में नींबू निचोड़ साथ में काला नमक चीनी या खांड बस तैयार नींबू शिंकजी।

बेल का शरबत आप घर लाकर बेल का शरबत तैयार कर सकते हैं तो यह वाकई सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है, पर केवल उसी जगह से खरीद कर पिए हैं जहां साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा हो। क्योंकि यह शरबत बनाते हुए बेल को हाथ से मथ कर बनाया जाता है।

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

मनाली घूमने की बेहतरीन जगहें

मनाली घूमने की बेहतरीन जगहें– क्या आप प्रकृति प्रेमी हैं और किसी रोमांचक जगह की तलाश में हैं? तो आपको मनाली जरूर जाना चाहिए। कुल्लू घाटी में बसा यह खूबसूरत…

चंडीगढ़ में घूमने की बेहतरीन जगहें

चंडीगढ़ में घूमने – क्या आप किसी ऐसे शहर में जाना चाहते हैं जहाँ प्रकृति और आधुनिकता का सुंदर मेल हो? चंडीगढ़ आपका स्वागत करता है। इस शहर में हरे-भरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

You Missed

शहीद शिवराम राजगुरु

शहीद शिवराम राजगुरु

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.