आरईसी और यूनिसेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए समझौता किया

 

गुरुग्राम – विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी एनबीएफसी आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में ~75,500 बच्चों की शिक्षा को सहयोग देने के लिए विज्ञान और शैक्षिक विकास इकाई (यूनिसेड) के साथ साझेदारी की है। अपनी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत, आरईसी ने इस कार्य के लिए 9.91 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान आरईसी फाउंडेशन और यूनिसेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर श्री भूपेश चंदोलिया, सीएसआर प्रमुख, आरईसी फाउंडेशन और रश्मी कुमारी, सहायक कार्यक्रम निदेशक, यूनिसेड ने हस्ताक्षर किए।

यूनिसेड अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति के साथ, नवीन शिक्षण प्रणालियों के माध्यम से शिक्षा की प्रगति के लिए कार्य कर रहा है। इस सहयोग के तहत यूनिसेड, सिद्धार्थनगर जिले के सरकारी स्कूलों में सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट कक्षाएं और प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शैक्षिक उपकरणों और संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना, और उन्हें अकादमिक और रचनात्मक रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है।

हाल ही में, आरईसी फाउंडेशन ने सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों की शिक्षा को सहयोग देना था।

प्रेस रिलीज

#Charcha_Connect #PSU#UPDATE

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    बख्तियारपुर, 26 नवंबर। प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर सीढ़ी घाट स्थित पं. शीलभद्र याजी मेमोरियल वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। स्व चौधरी रणवीर सिंह संविधान दिवस एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अच्युतानंद याजी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने चौधरी रणवीर सिंह को श्रद्धापूर्वक स्मरण  किया और  पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तराधिकारियो ने देश के संविधान बनाने में चौधरी रणवीर सिंह जी के सहयोग को अविस्मरणीय बताया तथा कहा कि देश को स्वतंत्र कराने एवं इसके नव निर्माण में उनकी भूमिका सराहनीय रहा है, जयंती के अवसर पर हम सभी उत्तराधिकारी श्रद्धा पूर्वक उन्हें स्मरण करते हुए श्रधांजलि अर्पित करते है। महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री शीलभद्र याजी के सुपुत्र श्री सत्यानंद याजी ने स्व. चौधरी रणवीर सिंह श्रद्धांजलि अर्पित की सामाजिक सरोकार कॉलम के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, उनके संघर्ष, योगदान और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आप तक पहुंचाएं। हमारा उद्देश्य है कि आजादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों,महान…

    Read more

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    17 नवंबर 2026 फरीदाबाद में एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एनएचपीसी के योगदान की सराहना इस मौके पर श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    five + 2 =

    You Missed

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस