हाल ही में, एनबीसीसी को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा झारखंड और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों (शाहदरा, पूर्वी दिल्ली और नरेला) में उसकी इकाइयों के लिए विद्यालय भवनों, रिहायशी आवास, खेल सुविधाओं और अन्य सुविधाओं के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं। झारखंड और दिल्ली में परियोजनाएं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के नवोदय विद्यालय समिति के मिशन के महत्वपूर्ण घटक हैं। नवोदय विद्यालय के साथ एनबीसीसी का सहयोग एक रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है जिसका उद्देश्य अवसंरचना विकास को बढ़ावा देना है। इन परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं लोगों तक पहुंच सकेगी जिसका स्थानीय समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
श्री के.पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी ने कहा, “एनबीसीसी देश में शिक्षा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम संपूर्ण भारत में नवोदय विद्यालयों के लिए शैक्षिक अवसंरचना निर्माण में गहनता से भागीदार रहे हैं और हमें भविष्य में भी इस गठजोड़ के जारी रहने की उम्मीद है।”
Press Release






