भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्ति होने पर, 56 वर्षीय श्री कोपपु सदाशिव मूर्ति ने सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी उद्यम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
यह पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे कॉरपोरेट परिचालन प्रबंधन समूह के कार्यपालक निदेशक थे, और साथ ही साथ भारत पंप्स एंड कंप्रेशर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।






