भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवी पुण्य तिथि पर आज अटल स्मृति न्यास द्वारा उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री श्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी, वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल, शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरण रिजिजू, जल संसाधन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी एवं एन.डी.ए. दलों के अनेक नेताओं ने श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पुष्पांजलि करने साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत जय पांडा, महामंत्री श्री अरूण सिंह, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री विनोद तावड़े एवं अन्य नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।
अटल स्मृति न्यास के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा के साथ श्रद्धेय अटल जी के परिजनों जिनमें श्री रंजन भट्टाचार्य एवं श्रीमती नमिता भट्टाचार्य प्रमुख थे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डा. हर्षवर्धन, श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश विधूड़ी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती विद्या शाह ने स्वरांजलि अर्पित की।








