यूँ तो हम सदा से डाक्टरों को फरिश्ते के रूप में देखते आयें है पर कोरोना काल में डाक्टरों ने साबित कर दिया की वह सही में फरिश्ते हैं — वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज चिकित्सक दिवस पर दिल्ली एवं देश के सभी डाक्टरों को शुभकामनाऐ दी और कहा हे की यूँ तो हम सदा से डाक्टरों को फरिश्ते के रूप में देखते आयें है पर कोरोना काल में डाक्टरों ने साबित कर दिया की वह सही में फरिश्ते हैं।
सचदेवा ने कहा है की डाक्टर की आवश्यकता हर परिवार को समय समय पर पड़ती है और मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा नही सुना की डाक्टर ने अपने मरीज की सेवा में कोताही की हो। डाक्टर सही मायने में मानवता के पुजारी हैं।








