अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 के अवसर पर फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुबह 06.00 बजे से 8.00 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव उपस्थित थे।

योग कार्यशाला का उद्देश्य गतिविधियों, ध्यान, चर्चाओं, संवादों और व्याख्यानों आदि के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्य-जीवन संतुलन के महत्व को समझाना था। इसका उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को जीने के एक संपूर्ण तरीके को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
श्री यादव ने योग के लाभों के बारे में बताया और अनुशासन के साथ योग करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि योग और अनुशासन स्वस्थ जीवन के मंत्र हैं।








