‘सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिलाएं और फ्यूचर ऑफ वर्क’ पर व्यापक चर्चा की जाएगी
एल-20 शिखर सम्मेलन का 21 से 23 जून, 2023 तक बिहार के पटना में आयोजन किया जाएगा है। इसमें ‘सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिलाएं और फ्यूचर ऑफ वर्क’ जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। एल-20 के मीडिया अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या ने कहा कि अमृतसर में 19 से 21 मार्च, 2023 तक हुई एल-20 की शुरुआती बैठक में व्यापक चर्चा के बाद दो विषयों पर संयुक्त बयान जारी किया गया-
1. सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा कोष की इंटरनेश्नल पोर्टेबिलिटी (अंतर्राष्ट्रीय सुवाह्यता)
2. महिलाएं और फ्यूचर ऑफ वर्क
श्री पंड्या ने कहा कि देश भर के 11 शहरों जैसे गुवाहाटी, कोलकाता, नागपुर, तिरुवनंतपुरम आदि में व्यापक चर्चा हुई, जिसमें केंद्र सरकार और राज्य के श्रम विभाग के अधिकारियों, ट्रेड यूनियन नेता, श्रम और विकास अर्थशास्त्री, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनों के श्रमिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही 562 स्थानों पर जिला एवं औद्योगिक स्तर पर स्थानीय ट्रेड यूनियनों से व्यापक चर्चा भी की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों और स्तरों पर व्यापक चर्चा के आधार पर एल-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों के समक्ष इन दोनों विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।








