पाइपलाइन के लीकेज सही करने से न केवल दूषित पानी की समस्या से भी राहत मिलेगी, बल्कि व्यर्थ बहने वाला पानी भी बचेगा- सौरभ भारद्वाज

राजधानी दिल्ली में अब अंडरग्राउंड पाइपलाइन में पानी की लीकेज का पता लगाने के लिए जगह-जगह सड़क तोड़कर जमीन खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हिलियम लीकेज डिटेक्शन तकनीक की मदद से पानी की पाइपलाइन में लीकेज की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। साथ ही दिल्लीवालों को दूषित पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा

जल मंत्री सौरभ भारद्वाज मंगलवार को शाहपुर जाट में पाइपलाइन में लीकेज व दूषित पानी का पता लगाने वाले आधुनिक उपकरण का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जल मंत्री ने हिलियम लीकेज डिटेक्शन तकनीक का परीक्षण कर पता लगाया कि यह उपकरण कितनी सफल तरीके से काम कर रहा है।
जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शाहपुर जाट में कुछ दिनों से दूषित पानी की सप्लाई की शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में यहां दूषित पानी से संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए हिलियम लीकेज डिटेक्शन तकनीक अपनाई जा रही है। दरअसल, कई बार पीने का पानी और सीवर का पानी मिक्स हो जाता है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के चलते यह समस्या उत्पन्न होती है। लीकेज वाली जगह से पाइपलाइन में सीवेज चला जाता है। अब तक केवल सड़क पर दिखने वाली लीकेज की ही जानकारी आसानी से मिल पाती थी। जमीन के अंदर लीकेज के चलते दूषित पानी की दिक्कत होने पर कई जगह गड्ढे खोदकर पाइपलाइन से लीकेज ढूंढते थे। इससे सड़क तोड़ने के साथ ही पैसे व समय की भी बर्बादी होती थी। लेकिन अब हिलियम लीकेज डिटेक्शन तकनीक के जरिए आसानी से पाइपलाइन की लीकेज की जानकारी मिल जाएगी। पाइपलाइन में हिलियम गैस इंजेक्ट कर जगह-जगह ड्रील कर चेक किया जाता है और पता लगाया जाता है कि हिलियम गैस कहां पर ग्राउंड सरफेस तक आ रही है। जिस जगह पर पाइपलाइन में लीकेज होती है वहां गैस सरफेस पर आती है। यह आधुनिक तकनीक के जरिए डिटेक्ट किया जाता है।

Press Release

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र…

    कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता राहुल गांधी का जन्मदिन

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसे मनाया  राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय 24 अक्टूबर रोड पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    seven + one =

    You Missed

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL 2026 Points Table Analysis

    IPL 2026 Points Table Analysis