दिल्ली भाजपा के नये कार्यालय का भूमी पूजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया

दिल्ली भाजपा के नये कार्यालय का भूमी पूजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  ने पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया।

दिल्ली भाजपा के सफर में चुनौतियां भी थी, संघर्ष भी था लेकिन कार्यकर्ताओं की इच्छाशक्ति का परिणाम है कि जो हमने सपना देखा वह आज साकार हो रहा है – वीरेन्द्र सचदेवा

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सभी दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अजमेरी गेट से शुरू हुई यह यात्रा पंडित पंत मार्ग से होती हुई आज दीनदयाल उपाध्याय मार्ग तक आ गई है। यह सफर काफी संघर्ष पूर्ण लेकिन शानदार रहा। उन्होंने स्व. श्री केदारनाथ साहनी, स्व. अरुण जेटली जी, स्व. श्री ओमप्रकाश कोहली, स्व. श्री मांगेराम गर्ग के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुषमा स्वराज जी, स्व. मदन लाल खुराना जी और स्व. साहिब सिंह वर्मा जी को याद करते हुए कहा कि इन सभी का एवं प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा का भाजपा को एक छोटी पार्टी से बड़ी पार्टी बनने में इन सभी महान शख्सियतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भाजपा का यह निर्माणाधीन भवन हमारे लियें प्रदेश ऑफिस नहीं बल्कि एक कार्यालय है क्योंकि ऑफिस 10.00 बजे से खुलकर 5.00 बजे बंद हो जाता है, लेकिन कार्यालय का दरवाजा कभी बंद नहीं होता। यह एक संस्कार केंद्र है और कार्यकर्ताओं को संस्कार देने का रास्ता है।

ऑडिटोरियम, प्रेस के लिए अलग हाल और छोटी बड़ी कॉन्फ्रेंस करने के लिए भी व्यवस्था होगी और साथ ही डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक सुविधाओं से लैस होगा।

नड्डा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यही कारण है कि 887 कार्यालय बनाने का कार्यालय बनाने का निर्णय लिया गया था जिसमें 500 से अधिक कार्यालय बनाकर समर्पित कर दिए गए, 166 कार्यालयों पर निर्माण कार्य चल रहा है और यह 167वां निर्माणाधीन कार्यालय है। यह 4 मंजिला कार्यालय होगा जिसमें एक बड़ा ऑडिटोरियम, प्रेस के लिए अलग हाल और छोटी बड़ी कॉन्फ्रेंस करने के लिए भी व्यवस्था होगी और साथ ही डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक सुविधाओं से लैस होगा।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र…

    कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता राहुल गांधी का जन्मदिन

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसे मनाया  राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय 24 अक्टूबर रोड पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    one × one =

    You Missed

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, दिल जीत गए

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    गुजरात टाइटंस की दमदार बल्लेबाजी

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL 2026 Playoff Race: RCB,

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL2026: टॉप 4 टीमों का विश्लेषण

    IPL 2026 Points Table Analysis

    IPL 2026 Points Table Analysis