हैप्पी बर्थडे सचिन तेंदुलकर

हैप्पी बर्थडे सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर इस नाम से कौन वाकिफ नहीं। क्रिकेट प्रशंसकों  के दिलों की धड़कन बन कर उभरे एक ऐसे महान अग्रणी खिलाड़ी जिन्होंने अपने हुनर, परिश्रम, जज्बे, योग्यता से क्रिकेट में महान मुकाम हासिल किया। सचिन को ‘गॉड ऑफ़ क्रिकेट’ कहाँ गया।  मुंबई में 24 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन तेंदुलकर ने अपने असाधारण, अद्वित्य कौशल से केवल दर्शको को ही नहीं आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया। क्रिकेट प्रेमी जानते हैं कि जब वह मैदान में आते थे और “सचिन सचिन सचिन” के नाम से जब उनको पुकारा जाता था, वह यादें आज भी क्रिकेट प्रेमियों को उत्साह से भर देती है। सचिन तेंदुलकर का  क्रिकेट करियर 1989 में शुरू हुआ जब उन्होंने पहला टेस्ट मैच खेला। नजर डालते हैं उनके शानदार क्रिकेट करियर पर-

  • सचिन ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच 1989 में खेला था
  • 2013 वानखेड़े स्टेडियम से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था
  • उन्होंने 200 टेस्ट मैच में 53.79  की औसत से 15921 रन बनाएं,सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सर्वाधिक स्कोर 248   14 मेन ऑफ़ द मैच
  • 463  एक दिवसीय 44 .83  की औसत से 18426 रन बनाएं सर्वाधिक स्कोर 200 
  • टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए  46  व एक दिवसीय में 154 विकेट भी उनके नाम हैं

सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय सम्मान मिलें उनमे –

  • राजीव गाँधी खेल रत्न -वर्ष 1997-98
  • अर्जुन अवार्ड-वर्ष 1994
  • पद्मश्री-वर्ष 1999
  • पद्म विभूषण-वर्ष 2008
  • भारत रत्न-वर्ष 2014

उन्हें मिलने वाले सम्मानों की सूची काफी लम्बी हैं।

अगर हम उनके व्यक्तित्व पर नजर डालें तो बेहद सरल और सैदव अपने खेल पर फोकस रखने वाले  महान खिलाडी के रूप में उन्होंने स्वयं को स्थापित किया। उनके बारे में कहा जाता था सचिन नहीं बोलते उनका बल्ला हर सवाल का जबाब देता हैं।

सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉 सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं ! 🏏 #लीजेंड #क्रिकेटआईकॉन”

 

 

Team Charcha

टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

Related Posts

नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे । 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से हिंदी और मराठी सिनेमा ने एक महान कलाकार खो दिया। उनकी दमदार आवाज़ और अलहदा अंदाज़ किरदारों में जान डाल देते थे। नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में गम का माहौल है। उनका अभिनय दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेता था। सामाजिक मुद्दों पर बनी उनकी फिल्में ही नहीं, उनके अभिनय व डायलॉग भी आज लोगों के मन में बसे हैं। नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलहदा जगह और पहचान बनाई। परिंदा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। पर्दे पर उनके किरदारों की दमदार मौजूदगी, डायलॉग बोलने का अंदाज और अन्याय के खिलाफ लड़ने के जज्बे ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। वे जिस किरदार को निभाते थे, उसमें पूरी तरह ढल जाते थे। यही खूबी उन्हें अभिनय की दुनिया में एक अलग पहचान देती थी। नाना पाटेकर की पहली फिल्म गमन (1978) में आई थी क्रांतिवीर में उन्होंने एक…

Read more

अक्षय कुमार बर्थडे स्पेशल: चांदनी चौक तक का सफर

अक्षय कुमार बर्थडे चांदनी चौक से बॉलीवुड के “खिलाड़ी” तक का सफर बॉलीवुड में जब कभी धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों की चर्चा होती है। तो अक्षय कुमार का नाम बिना किसी परिचय के दिमाग में आता है। अक्षय कुमार बर्थडे -9 सितंबर को यह बॉलीवुड सुपरस्टार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर हम उनके प्रेरणादायक फिल्मी सफर पर नज़र डालेंगे। दिल्ली की गलियों से लेकर हिंदी सिनेमा के सबसे हार्डवर्किंग और भरोसेमंद एक्टर बनने तक का यह सफर है। कौन हैं अक्षय कुमार? अक्षय कुमार का रियल नेम राजीव हरिओम भाटिया है।उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ।उनकी परवरिश पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।बचपन से ही उनका झुकाव पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स, बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट की तरफ था। स्कूली शिक्षा के बाद अक्षय मुंबई गए और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद बैंकॉक में उन्होंने अपने एक्शन स्टंट्स को निखारा।यहीं से मॉडलिंग और फिर एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के, अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ बने।उनकी फिल्म “चांदनी चौक टू चाइना” (2009) भी उनके सफर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

You Missed

नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी