हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन

स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले साल शुरू किए गए “स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” अभियान के तहत, देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग और दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां की जाएंगी। इसके साथ ही, 14 फरवरी 2023 को सभी एबीएचडब्ल्यूसी में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप में एक साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि शारीरिक और मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।

दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘साइकिल फॉर हेल्थ’ थीम के साथ एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल परिसर में एक क्षेत्र को साइकिल स्टैंड के रूप में समर्पित किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी नागरिकों से अपने नजदीकी एबी-एचडब्ल्यूसी में मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

“साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।“

डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, ” चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिल अवश्य चलाएं!”

Press Release

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twelve =

Scroll to Top