शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई 36 एपिसोड की यूट्यूब चैनल सीरीज

केजरीवाल सरकार द्वारा देश और दुनिया के लोगों तक हैप्पीनेस करिकुलम के दर्शन पहुँचाने, शिक्षा के मानवीकरण और जीवन के मूल उद्देश्य की समझ बनाने की दिशा में रविवार को एक यूट्यूब सीरीज लांच की गई|

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई 36 एपिसोड की इस सीरीज के माध्यम से जीवन का मक़सद और उस मक़सद की प्राप्ति में शिक्षा की भूमिका को पूरी दुनिया के साथ शेयर करने की पहल है।

केजरीवाल सरकार का शिक्षा विभाग इस विडियो सीरीज को विश्व के टॉप विश्वविद्यालयों व संस्थानों के साथ भी साझा करेगा और उनके विचारों व नए आईडिया को इसमें सम्मिलित करने का का करेगा|

लांच के मौके पर टीम एजुकेशन को अपना सन्देश और बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, ‘इतने कम समय में टीम एजुकेशन द्वारा हैप्पीनेस करिकुलम के दर्शन पर आधारित सीरीज तैयार करना बेहद ख़ुशी की बात है| उन्होंने कहा कि ये बेहद सराहनीय कदम है कि हमारी टीम ने जीवन जीने के इस दर्शन को सहजता के साथ देश-विदेश में लोगों तक पहुँचाने की पहल की है|

इस अवसर पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि, क्लासरूम में पढ़ा रहे एक शिक्षक के लिए ज्ञान के साथ-साथ उसका अच्छा चरित्र होना भी जरुरी है क्योंकि बच्चे अपने शिक्षक को अपने आइडल के रूप में देखते है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों ने जो कुछ सीखा है अब समय है कि उस ज्ञान को हम देश दुनिया में बाकी लोगों तक भी पहुंचा सकें ताकि सभी खुश होकर जीवन जीना सीख सकें और अपने स्टूडेंट्स को भी सिखा सकें।

उल्लेखनीय है कि हैप्पीनेस दिल्ली के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@HappinessDoEDelhi पर हर बुधवार को शाम 7:30 बजे तथा हर रविवार को सुबह 9:00 बजे ‘जीवन विद्या-जीवन जीने का एक तरीका’ सीरीज के नए एपिसोड को ऑन-एयर किया जायेगा|

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

    दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    eight − 4 =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.