दिल्ली भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड स्थापना दिवस और राज्य के त्योहार इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में अपना वार्षिक समारोह मनाया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज हमें उत्तराखंड पर गर्व है कि यह एक ऐसा राज्य है जो शांति और प्रकृति का सर्वोत्तम संगम है। सचदेवा ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से समृद्ध राज्य है। राज्य के लोग अपने दैनिक जीवन में अपनी संस्कृति और मूल्यों को जीते हैं।
