इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया
चर्चा कनेकट – कामगार
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया गया । इंटक एक केंद्रीय श्रम संगठन है । डा रेड्डी जो की पूर्व सांसद है। डा रेड्डी के सम्मान समारोह के अवसर पर देशभर से आए हुए श्रमिक नेताओं ने डॉ.रेड्डी का सम्मान किया ।
श्रमिक मजदूरों कार्यकर्ताओं के लिए प्रयासरत रहा हूं -डॉ. रेड्डी
डॉ. रेड्डी ने अपने भाषण में कहा कि मैं जीवनभर मजदूरों, कार्यकर्ताओं के लिए प्रयासरत रहा हूं, उनके अधिकारों के लिए लड़ता रहा हूं । उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बेहतरी और उनके अधिकारों के लिए ठेका कर्मियों को उच्च वेतन दिलाने के लिए हम संकल्पित हैं। इंटक हमेशा श्रमिकों को बेहतर वेतन , सुविधाएं बोनस तथा सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत रही है और मजदूरों की भलाई के लिए संघर्ष करती रही हैं ।
ट्रेड आंदोलन के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है-
इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह ने अपने भाषण में कहा की डॉ. रेड्डी का ट्रेड आंदोलन के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनकी दूरदर्शी सोच के चलते ट्रेड यूनियन आंदोलन में ट्रेड यूनियन संगठन एक मंच पर आए हैं ट्रेड यूनियन संगठन एकता स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं ।

एक नजर डा रेड्डी के राजनीतिक व् ट्रेड यूनियन करियर पर- जानकारी इंटक के नेता द्वारा
- 18 फरवरी 1930 को हैदराबाद में जन्म।
राजनीतिक जीवन –
1962 से 1972 तक 10 वर्षों तक आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। 1968 से 1971 तक 3 वर्षों तक आंध्र प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री रहे। 2006 से 2012 तक 6 वर्षों तक राज्य सभा सदस्य रहे । वर्तमान में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य हैं ।
ट्रेड यूनियन –
- 1948 से ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता के रूप में ट्रेड यूनियन नेता के सफर की शुरुआत हुई
- 1950 में इंटक आंध्र प्रदेश इंटक के महासचिव बने
- देश के प्रमुख क्षेत्रों में विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष के रूप में चुने गए , वर्तमान में कई ट्रेड यूनियनो के अध्यक्ष ।
- 1994 से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।
- श्रम शिखर सम्मेलनों में कई बार दौरा किया और भाग लिया।
- कई बार जिनेवा और बैंकॉक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलनों में भाग लिया।
- 2002 में न्यूयॉर्क में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लिया।
