एनबीसीसी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान पी.डी.यू.एन.आई.पी.पी.डी. (डी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
एनबीसीसी ने सांबा, जम्मू में 29.70 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सी.आर.सी.) के स्थायी भवन की आयोजना, डिजाइन और निष्पादन के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान पी.डी.यू.एन.आई.पी.पी.डी. (डी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। क्षेत्रीय केंद्र का निर्माण सभी आयु समूहों के दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण की आवश्यकता को पूरा करेगा।
समझौता ज्ञापन पर श्री राजीव शर्मा, संयुक्त सचिव, डी.ई.पी.डब्ल्यू.डी., एम.ओ.एस.जे.ई. और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (इंजी.), एनबीसीसी और श्री जितेंद्र शर्मा, निदेशक, पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
इसके पहले, एनबीसीसी को छतरपुर, मध्य प्रदेश में 25.19 करोड़ रुपये मूल्य के समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सी.आर.सी.) के स्थायी भवन का निर्माण कार्य सौंपा गया था।
प्रेस विज्ञप्ति








