दिल्ली वालों को समय पर सम्पत्ति कर जमा कराने पर मिलने वाली छूट भी पुन: 15% की जाए – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों को समय पर सम्पत्ति कर जमा करवाने पर गत वर्ष तक मिलने वाली 15% + 20% अतिरिक्त छूट पुनः दिये जाने की मांग की

नई दिल्ली, 17 मई : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर उनका ध्यान समय पर हाउस टैक्स जमा कराने पर मिलने वाली छूट बंद होने से दिल्ली की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज मे रहने वाले लोगों में व्याप्त रोष की ओर आकृष्ट करते हुए मांग की है कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों को समय पर सम्पत्ति कर जमा करवाने पर गत वर्ष तक मिलने वाली 15% छूट + 20% अतिरिक्त छूट पुनः दी जाए।

इसी के साथ  सचदेवा ने सभी दिल्ली वालों को समय पर सम्पत्ति कर जमा कराने पर मिलने वाली छूट 15% से घटा कर 10% किये जाने का भी विरोध किया है।

 सचदेवा ने कहा कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज अपने भीतरी परिसर में सफाई, रखरखाव आदि स्वंय करती हैं और उनके निवासियों को 20% अतिरिक्त छूट मिलती है उसी से उनको आर्थिक संसाधन मिलते थे जो कि नगर निगम साल 2001 से देता आया है। उन्होंने कहा कि छूट बंद होने से सोसाइटीज प्रशासकों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है और ऐसा माना जा रहा है कि उनकी आंतरिक रखरखाव सेवाएं शीघ्र ठप्प हो जाएंगी।

सचदेवा ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि दिल्ली नगर निगम अविलंब दिल्ली में सभी को समय पर सम्पत्ति कर जमा कराने पर मिलने वाली छूट पुन: 15% करे और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज को मिलने वाली अतिरिक्त 20% छूट पुनः बहाल करें।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु जी का नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राजगुरु जी का जन्म 24 अगस्त 1908…

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    3 + 18 =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.