श्री धार्मिक लीला कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 जून को जय श्री राम रामायण शो का होगा मंचन

श्री धार्मिक लीला कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 जून को जय श्री राम रामायण शो का होगा मंचन

नई दिल्ली, 16 मई। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज श्री धार्मिक लीला कमेटी, पुरानी दिल्ली के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कमेटी के चेयरमैन श्री सुरेश गोयल, महामंत्री श्री धीरज धर गुप्ता, अभिनेता श्री पुनीत ईशर, श्री बिंदु दारा सिंह, श्री सिद्धांत ईशर एवं सुश्री शिल्पा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल आदि के साथ एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर कमेटी के शताब्दी वर्ष में जय श्री राम रामायण शो के आयोजन की घोषणा की।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि धार्मिक लीला कमेटी मेरे जीवन में काफी मायने रखती है क्योंकि मेरा जीवन रामलीला देखते हुए और उसका मंचन करते हुए बीता है। राम की गाथा का सही मायने में मंचन रामलीला में ही देखने को मिलता है।  उन्होंने कहा कि 3 घंटे के मंचन में हम पूरी रामायण को देखेंगे और भगवान श्री राम के बारे में श्री पुनीत ईशर जी की कल्पना को भी समझेंगे।

श्री सचदेवा ने कहा हमें उम्मीद है कि यह नाट्य मंचन प्रभावी होगा और इसे देखने के बाद दिल्ली के हर कोने से लोग इसको देखने की इच्छा जाहिर करेंगे। उन्होंने कहा कि नाट्य मंचन एक पूरी संस्कृति है और इसमें सबका साथ होना जरुरी है।

प्रेसवार्ता के उपरांत जय श्री राम रामायण शो वीडियो की एक छोटी क्लीप भी सभी को दिखाई गई।

श्री पुनीत ईशर ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को पहचानने की ज़रूरत है  यह मंचन एक बेहतर और आसान जरिया बनेगा क्योंकि इसमें युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए इसकी स्क्रिप्टिंग और साउंड किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसकी वेब सीरीज भी बनाने की तैयारी चल रही है और साथ ही हम इसके तीन और भाग भी बनाने वाले हैं जिसमें एक सीता हरण, रावण बध और वैदेही का वनवास का भी भाग बनेगा।

रामलीला कमेटी के महामंत्री श्री धीरज धर गुप्ता ने कहा कि हमारी रामलीला न सिर्फ दिल्ली की प्रचीनतम रामलीला है बल्कि जब-जब दिल्ली में कोई संकट आया है हमारी रामलीला कमेटी ने उसमें सहयोग किया है। यह एक राजनीतिक मंच नहीं है यह एक समाजिक मंच है जो कि हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहता है। हमारी रामलीला के मंचन में अनेक सरकारों के प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं मुख्यमंत्री आते रहे हैं।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु जी का नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राजगुरु जी का जन्म 24 अगस्त 1908…

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    19 − five =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.