हम लोग 24 घंटे काम करने के लिए आए हैं, हमें नेतागिरी और राजनीति नहीं करनी आती है- अरविंद केजरीवाल

हम लोग 24 घंटे काम करने के लिए आए हैं, हमें नेतागिरी और राजनीति नहीं करनी आती है- अरविंद केजरीवाल

अभी हाल ही में आरएमआर से नियमित हुए एनडीएमसी के कर्मचारियों ने मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित कर सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

इस दौरान कर्मचारियों ने आरएमआर से पक्का कराने में सीएम अरविंद केजरीवाल के अथक प्रयासों की जमकर सहारना की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013 में हमारी मात्र 49 दिन की सरकार बनी थी। हमने जनवरी 2014 में टीएमआर कर्मचारियों को आरएमआर कराया। इसके बाद 2018 में मेरी अध्यक्षता में हुई एनडीएमसी काउंसिल की मीटिंग में आरएमआर कर्मचारियों को पक्का (नियमित) करने का प्रस्ताव पास कराया गया और इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया। केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को लेकर पांच साल तक बैठी रही, लेकिन मैंने अपना प्रयास करना जारी रखा। मैं कई बार पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह से मिला और उन्हें चिट्ठियां भी लिखीं। फरवरी 2023 में केंद्रीय गृहमंत्री का पत्र मिला कि आरएमआर कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आरएमआर कर्मचारियों से हमसे उम्मीद बढ़ी और कुछ समय बाद वे पक्का करने की मांग करने लगे। मुझे याद है कि 2018 में मेरी अध्यक्षता में एनडीएमसी काउंसिल की मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में मैंने एक प्रस्ताव पास कराकर सभी आरएमआर कर्मचारियों को पक्का कराया। चूंकि आरएमआर कर्मचारियों को पक्का करने की पावर एनडीएमसी के पास नहीं है। इसलिए प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजना पड़ेगा। इसके बाद इस प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय की सहमति लेने के लिए भेज दिया गया।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आरएमआर कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव 2018 में पारित किया गया था और केंद्र सरकार 5 साल तक इसे लेकर बैठी रही, लेकिन मैं नहीं बैठा रहा। मैं लगातार प्रयास करते रहा। 2018 में तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कई बार जाकर मिला और उनको कई चिट्टियां भी लिखी। इसके बाद 2019 में अमित शाह देश के गृहमंत्री बने। मैं उनसे भी जाकर कई बार मिला और आरएमआर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। साथ ही उन्हें चिट्टियां भी लिखी। आखिरकार सभी के सहयोग और ऊपर वाले के आशीर्वाद से फरवरी 2023 में आरएमआर कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

    दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    sixteen + 8 =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.