हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा सुविधाएँ देना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है,-शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा मंत्री ने चिल्ला गाँव स्थित गवर्नमेंट को-एड सीनियर सेकंड्री स्कूल में बन रहे नए अकेडमिक ब्लॉक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया|

दिल्ली में हर तबके के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन देने के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के विज़न को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री स्कूल, खिचड़ीपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 76 क्लासरूम वाले शानदार स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करवा रही है| सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों के साथ इसका निरीक्षण किया| 4 मंजिला ये नई ईमारत पूरी तरह से बनकर तैयार है और आने वाले सत्र में यहाँ कक्षाएं चल सकेंगी| साथ ही शिक्षा मंत्री ने चिल्ला गाँव स्थित गवर्नमेंट को-एड सीनियर सेकंड्री स्कूल में बन रहे नए अकेडमिक ब्लॉक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया|

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के हर बच्चे को शानदार शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है-इस दिशा में हमारी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में पेरेंट्स अपने बच्चों का मज़बूरी में नहीं बल्कि मंजूरी व पूरे आत्मविश्वास के साथ एडमिशन करवाते है| इस विश्वास को कायम रखने के लिए हम अपने स्कूलों को और ज्यादा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहे है ताकि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढने वाले बच्चों को वो सभी अवसर मिल सकें जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें|

एक्शन में शिक्षा मंत्री आतिशी,चिल्ला गाँव के स्कूल निर्माण में ढिलाई बरतने वाले कांट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए

जीजीएसएसएस खिचड़ीपुर की नई इमारत पूरी तरह बनकर तैयार, नए सत्र से इसके क्लासरूम बच्चों की हंसी से होंगे गुलजार

खिचड़ीपुर स्थित स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार है| उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जल्द ये स्कूल शिक्षा विभाग को हैण्ड ओवर कर दिया जाए ताकि नए सत्र में बच्चे अपनी चमचमाती नई स्कूल बिल्डिंग में पढ़ाई कर सकें|

76 शानदार क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स रूम जैसी सुविधाओं से लैस होगा खिचड़ीपुर का स्कूल, आसपास के हजारों बच्चों को मिलेगी वर्ल्डक्लास शैक्षिक सुविधाएँ

 

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

    दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    nineteen − four =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.