जी20 लेबर20 की प्रारंभिक बैठक के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ अमृतसर पहुंचे

देश भर से ट्रेड यूनियन नेताओं और श्रम विशेषज्ञों के अतिरिक्त 20 देशों के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, विशेषज्ञ तथा श्रमिक नेता पंजाब के अमृतसर में आयोजित होने वाली लेबर20 (एल20) की प्रारंभिक बैठक के लिए पहुंच रहे हैं, जी20 का एक प्रमुख सहयोगी संगठन है लेबर20, जो दुनिया के शीर्ष विकसित और विकासशील देशों का एक वैश्विक समूह है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एल20 की उद्घाटन बैठक में अतिथि प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वर्ष 2023 में भारत की जी20 की अध्यक्षता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विश्व के साथ सहयोग करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।

देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ, लेबर20 सहयोगी समूह की मेजबानी कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या एल20 के अध्यक्ष होंगे। वह शहर में आरंभिक उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। भारत के कई अन्य प्रमुख ट्रेड यूनियन भी इस बैठक में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे हुए हैं।

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या ने आज मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कल से शुरू हो रही एल20 बैठक के विवरण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आरंभिक बैठक में सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण सहित कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें श्रमिकों का अंतर्राष्ट्रीय प्रवास: सामाजिक सुरक्षा कोष की पोर्टेबिलिटी; अनौपचारिक श्रमिकों के लिए सामाजिक संरक्षण; कौशल प्रशिक्षण व कौशल उन्नयन और नियोक्ताओं, कर्मचारियों एवं सरकारों की भूमिका तथा जिम्मेदारियां शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर श्रम परिदृश्य में आ रहे कुछ नए रुझान जैसे कि कार्य की बदलती स्थितियां; जी-20 के देशों में रोजगार के नए अवसर; सतत विकास के लिए सम्माननीय कार्य को बढ़ावा देना; वेतन के मुद्दे पर संगठन के देशों के अनुभवों को साझा करने के अलावा महिलाएं और काम के भविष्य पर भी अगले दो दिनों में एल20 के आरंभिक उद्घाटन कार्यक्रम में विचार-विमर्श के लिए प्रमुख विषय रखे जाएंगे।

श्रम मुद्दों पर अपने अनुभव साँझा करेंगे जाने-माने विशेषज्ञ

श्रम मुद्दों पर अपने विचार रखने वाले जाने-माने विशेषज्ञ जैसे प्रोफेसर संतोष मेहरोत्रा, डॉ. प्रवीण सिन्हा, प्रोफेसर रवि श्रीवास्तव, एडवोकेट सी के साजी नारायणन, तमिलनाडु के डॉ बी आर अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी से वाइस चांसलर प्रोफेसर एन संतोष कुमार और बिलासपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ए डी एन वाजपेयी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे विचार-विमर्श में भाग लें और अपने अनुभवों से सभी भागीदारों को समृद्ध करेंगे। चुनिंदा मित्र देशों के अलावा विभिन्न जी20 देशों और संगठनों के श्रम विशेषज्ञ तथा ट्रेड यूनियन नेता उपरोक्त विषयों पर चर्चा करेंगे।

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    बीएमएस ने मनरेगा को 200 दिन तक बढ़ाने की मांग की

    भारतीय मजदूर संघ ने प्रत्येक परिवार के लिए 200 दिनों के लिए मनरेगा का विस्तार करने की मांग की और मनरेगा में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के काम को शामिल करने का सुझाव दिया। बीएमएस के अखिल भारतीय संगठन सचिव बी सुरेंद्रन ने 24 जून, 2024 को वित्त मंत्रालय में पूर्व बजट परामर्श के दौरान बोलते हुए योजना कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से आशा, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजन और एनएचएम कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग की। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने की। बीएमएस ने सुझाव दिया कि केंद्रीय बजट 2024-25 में ग्रामीण विकास, एमएसएमई, विनिर्माण, निर्यात और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके अलावा बीएमएस ने वित्त मंत्री द्वारा तत्काल विचार के लिए निम्नलिखित मांगें उठाई हैं: न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन: बीएमएस ने सभी योजनाओं के तहत अंतिम वेतन + डीए के 50% सुनिश्चित पेंशन की मांग की जिसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए बीएमएस ने सभी ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के लिए आयुष्मान भारत के लाभों के साथ-साथ न्यूनतम मासिक पेंशन 5000 रुपये + वीडीए की मांग की। रोजगार सृजन: जनसांख्यिकीय लाभांश से लाभ उठाने के लिए रोजगार सृजन आवश्यक है। बीएमएस ने मांग की…

    Read more

    सत्यजीत ILO गवर्निंग बॉडी सदस्य निर्वाचित

    सत्यजीत रेड्डी आईएलओ गवर्निंग बॉडी सदस्य चुने गए इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की गर्वनिंग बॉडी में सत्यजीत रेड्डी को सदस्य चुना गया है। उनके चुनाव पर इंटक के कई नेताओं ने खुशी ख़ुशी जाहिर की हैं। रेड्डी को वर्ष 2024 से 27 के मध्य सदस्य चुना गया हैं । सत्यजीत रेड्डी को इंटक के सबसे युवा नेताओं में से जाना जाता है। इंटक से प्राप्त अपडेट के अनुसार हाल ही में जिनेवा में आयोजित इंटरनेशनल लेबर कॉन्फ्रेंस की बैठक में ILO गवर्निंग बॉडी का चुनाव हुआ। जिसमें इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी. सत्यजीत रेड्डी को 88 मत प्राप्त हुए। सत्यजीत रेड्डी इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कनफेडरेशन (ITUC) में यूथ विंग के अध्यक्ष भी है।  

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    thirteen + eight =

    You Missed

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    संविधान सभा के सदस्य स्व: चौधरी रणवीर सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    एनएचपीसी का 52 वा स्थापना दिवस मनाया गया

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    प्रतिज्ञा से रील प्रतियोगिता तक: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: गेंदबाज़ों ने दिलाई जीत

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस

    एनएचपीसी का 52वां स्थापना दिवस