केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने देश में मत्स्यपालन इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लेह (लद्दाख) का दौरा किया

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला ने समीक्षा बैठक कार्यक्रम के लिए केंद्रशासित प्रदेश लेह (लद्दाख) की यात्रा की। उनकी यह यात्रा 11 मार्च, 2023 को लेह (लद्दाख) से शुरू हुई थी और 12 मार्च, 2023 को कारग्यम सातू व फोबरांग में समाप्त हुई। इस यात्रा की सोच और उद्देश्य अन्य कार्यों सहित मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास को मजबूत करना था। इस तरह की समीक्षा बैठक कार्यक्रम देश के अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसमें श्री परशोत्तम रुपाला ने मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास के संबंध में लाभार्थियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत की है।








