जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा , वही देश पर राज करेगा – शिवगोपाल मिश्रा,ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन
ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार पर दबाव बनाना आरम्भ कर दिया हैं l वर्किंग कमेटी ने संकल्प लिया कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा , वही देश पर राज करेगा l
जोधपुर में आयोजित AIRF की वर्किंग कमेटी में वैसे तो कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा पुरानी पेंशन बहाली का मसला छाया रहा l महामंत्री ने कहाकि सरकार मानती है उसके पास 2024 के लिए सिर्फ 400 दिन है , जबकि सरकारी कर्मचारियों के पास पुरानी पेंशन बहाली और भविष्य बनाने के लिए सर्फ 300 दिन ही है l ऐसे में अब हमें बिना वक्त गवाएं सड़क पर उतर जाना होगा, क्योकि अब हमारे पास इसके अलावा कोई विकल्प नही है l उन्होंने कहाकि 24 के पहले कई राज्यों में चुनाव होने है , इसलिए वोट की चोट देने के लिए हमे अभी से वातावरण के निर्माण में जुट जाना चाहिए !
महामंत्री ने कहा कि वैसे तो रेलकर्मियों की कई और भी गंभीर समस्या है , जिस पर हम लगातार काम कर रहे है और पक्का यकीन है कि हमें कामयाबी भी मिलेगी, लेकिन पुरानी पेंशन की बहाली एक ऐसा गंभीर मसला है , जो युवा रेलकर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देने वाला है , इसलिए इस मॉग से हम पीछे हटने वाले तो बिल्कुल भी नहीं है l
फेसबुक AIRF






