दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद शनिवार को बच्चों के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक गीत चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी में इलाज करा रहे बच्चों से मुलाकात की। उनसे इलाज के साथ ही सुविधाओं के बारे में बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में मरीजों को अच्छा इलाज मिले, इस पर फोकस करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद ने स्टाफ से कहा किया कि इलाज के लिए आने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
- अस्पताल के डॉक्टर्स व स्टाफ से स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के खानपान व दवा इत्यादि की गहनता से जानकारी ली।
- दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है।








