केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने आज नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद सचिवों और आयुक्तों के साथ बैठक की। पुरे दिन चली बैठकों की श्रृंखला में ऊर्जा सचिव, वित्त एवं योजना विभाग के प्रमुख सचिव और आबकारी विभाग के आयुक्त ने वर्त्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की स्थिति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों पर भी चर्चा की और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा।








