नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न सीपीएसई ने दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के लिए समीक्षा किए गए वित्तीय परिणामों के अनुसार, आज भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में बोर्ड द्वारा रिकार्ड में लिए गए, नालको ने पिछली तिमाही में रु.170 करोड़ की तुलना में रु.274 करोड़ का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है।
मंदी की अवधि से उबरने में नालको की परिचालन दक्षता और टीम वर्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम की कीमतों में मजबूती और उच्च उत्पादन मात्रा के साथ, हमें यकीन है कि यह निश्चित रूप से आने वाली तिमाहियों में लाभ मार्जिन में इजाफा करेगा।
प्रेस रिलीज भुवनेश्वर,
