एनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की

एनएचपीसी ने 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की  मेजबानी की

एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया 

पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वावधान में एनएचपीसी ने गुरुग्राम में 19-24 फरवरी 2024 तक आयोजित 23वें अंतर-सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलतापूर्वक मेजबानी की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 24 फरवरी 2024 को पावरग्रिड और एनटीपीसी के बीच खेला गया। एक रोमांचक फाइनल मैच में एनटीपीसी ने पावरग्रिड को 3 रन से हराया और 23वें अंतर- सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के चैंपियन के रूप में विजयी हुई। टूर्नामेंट में पावरग्रिड की टीम पहले तथा बीबीएमबी टीम दूसरे रनर अप स्थान पर रही।

श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। श्री उत्तम लाल ने अपने संबोधन में, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि खेल गतिविधियां स्वस्थ दिमाग और शरीर के विकास के लिए आवश्यक हैं। श्री उत्तम लाल ने सभी टीमों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एनएचपीसी अधिकारियों की भी सराहना की।

टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, टीएचडीसी, नीपको, बीईई, डीवीसी, सीईए, एनटीपीसी, ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया, पावरग्रिड, पीएफसी, एसजेवीएनएल, बीबीएमबी और आरईसी सहित कुल 14 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के 46 लीग मैचों में बड़े पैमाने पर रोमांचक क्रिकेट खेल देखने को मिला। सीईए के श्री मनीष शर्मा और बीबीएमबी के श्री संजीव परमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।

Press Release

 

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    अक्षय कुमार बर्थडे स्पेशल: चांदनी चौक तक का सफर

    अक्षय कुमार बर्थडे चांदनी चौक से बॉलीवुड के “खिलाड़ी” तक का सफर बॉलीवुड में जब कभी धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों की चर्चा होती है। तो अक्षय कुमार का नाम बिना किसी परिचय के दिमाग में आता है। अक्षय कुमार बर्थडे -9 सितंबर को यह बॉलीवुड सुपरस्टार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर हम उनके प्रेरणादायक फिल्मी सफर पर नज़र डालेंगे। दिल्ली की गलियों से लेकर हिंदी सिनेमा के सबसे हार्डवर्किंग और भरोसेमंद एक्टर बनने तक का यह सफर है। कौन हैं अक्षय कुमार? अक्षय कुमार का रियल नेम राजीव हरिओम भाटिया है।उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ।उनकी परवरिश पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में हुई।बचपन से ही उनका झुकाव पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स, बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट की तरफ था। स्कूली शिक्षा के बाद अक्षय मुंबई गए और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद बैंकॉक में उन्होंने अपने एक्शन स्टंट्स को निखारा।यहीं से मॉडलिंग और फिर एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के, अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ बने।उनकी फिल्म “चांदनी चौक टू चाइना” (2009) भी उनके सफर…

    Read more

    पंकज त्रिपाठी: गांव के रंगमंच से बॉलीवुड तक

    Happy Birthday पंकज त्रिपाठी- हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अपने अलहदा अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। फुकरे के पंडित जी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, लुका छुपी और कागज जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक मुकाम हासिल किया है। गांव के रंगमंच से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड तक पहुंच चुका है। उनका जन्म 5 सितंबर को गोपालगंज जिले में हुआ था। HAPPY BIRTHDAY PANKAJ TRIPATHI गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान, फुकरे के पंडित जी ने जीता दिल गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी ने बिल्कुल अलहदा अंदाज में अभिनय किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई। इसके बाद फुकरे में पंडित जी की भूमिका में उनका अभिनय सिनेमा प्रेमियों को गुदगुदाहट और सुकून देता है। किरदार की उल्टी-सीधी हरकतों पर पंडित जी की प्रतिक्रियाएं बेहद रोमांचक हैं। उनके चेहरे के भाव और ठहराव वाला अभिनय हास्य पैदा करता है। पंडित जी के किरदार में उन्होंने जिस सहजता के साथ हास्य पेश किया, वह उनके अभिनय की खासियत है-उनके संवाद बोलने का अंदाज और हर परिस्थिति पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    twenty + 13 =

    You Missed

    नाना पाटेकर: यादगार किरदारों का सफर

    नाना पाटेकर:  यादगार किरदारों का सफर

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज -टी20 सबसे ज्यादा रन

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत ने वनडे सीरीज जीती

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड मेडल

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    एशियन गेम्स 2026 का T20 सेमीफाइनल भारत ने जीता

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी

    टीम इण्डिया की शानदार जीत-शुभमन की ऐतिहासिक पारी