आरएचपीसीएल द्वारा राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर
रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरएचपीसीएल) (एनएचपीसी लिमिटेड और जेकेएसपीडीसी का संयुक्त उद्यम) और राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड के बीच 03.01.2024 को जयपुर में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित एवं परियोजना की वाणिज्यिक प्रचालन की तारीख (सीओडी) से 40 वर्षों के लिए 850 मेगावाट रतले जलविद्युत परियोजना, किश्तवाड़, जम्मू व कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) से उत्पादित विद्युत क्रय के लिए विद्युत क्रय करार (पीपीए) पर हस्ताक्षर किया गया।
इस दौरान आरएचपीसीएल और राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
NHPC Press Release






