पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली की आज चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अरुण जेटली पार्क स्थिति उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर श्री अरुण जेटली के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती संगीता जेटली, उनके पुत्र डी.डी.सी.ए. अध्यक्ष श्री रोहन जेटली और उनकी पुत्री श्रीमती सोनाली जेटली बख्शी उपस्थित थे।

इस मौके पर सांसद श्री मनोज तिवारी एवं श्री रमेश बिधूड़ी, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, जम्मू-कश्मीर भाजपा सह प्रभारी श्री आशीष सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव, निगम पार्षद श्रीमती शिखा राय एवं श्री राजपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने श्री अरुण जेटली के साथ अपनी राजनीतिक अनुभवों को याद करते हुए कहा कि मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला और हमे हमेशा उनसे कुछ नया सिखने का अवसर मिला। उनकी राजनीतिक कुशलता अद्वितीय थी और उनकी प्रशासनिक दक्षता का लोहा विपक्ष भी मानता था। सदन में विपक्षी नेताओं को अपने तर्कों से निरुत्तर करने वाले श्री अरुण जेटली हमेशा हम सब के लिए एक प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

श्री सचदेवा ने कहा कि श्री अरुण जेटली की ख्याति सिर्फ एक अधिवक्ता के तौर पर नहीं बल्कि वे हमेशा एक प्रतिबद्ध व प्रगतिशील राजनेता एवं कुशल संगठनकर्ता के रूप में याद किए जाएंगे।

Press Release

  • Team Charcha

    टीम चर्चा कनेक्ट का प्रयास हैं कि आपको बेहतर अपडेट्स साँझा कर सके !

    Related Posts

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी “India missed the Industrial Revolution; it cannot afford to miss the Computer Revolution.” Rajiv Gandhi आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती…

    दीपक शर्मा-मंज़िल से अधिक महत्वपूर्ण है संघर्ष

    दीपक शर्मा –पोस्टर चिपकाने से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों तक… एक संघर्ष और जनसेवा की यात्रा बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने संगठन में अपने सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    twelve − 11 =

    You Missed

    शहीद शिवराम राजगुरु

    शहीद शिवराम राजगुरु

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    राजीव गांधी: दूरदर्शी नेतृत्व और कंप्यूटर-तकनीक की नींव

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य संघर्ष

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    मदनलाल ढींगरा – स्वंत्रता आंदोलन के युवा क्रन्तिकारी

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    अरविंद घोष: राष्ट्रसेवा से अध्यात्म तक की प्रेरणादायी यात्रा

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.

    LIC hands over its dividend cheque to the Government of India.