पिछले तीन महीनो से पेंशन ना मिलने से त्रस्त डीटीसी पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 6 जुलाई : सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर डी. टी. सी. के रिटायर कर्मचारियों को पिछले तीन महीनो से पेंशन नहीं मिलने के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को सम्बोधित किया। डीटीसी कर्मचारियों के इस प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री श्री संदीप साहरावत सहित डीटीसी के रिटायर कर्मचारी शामिल हुए।
संसद रमेश विधूड़ी ने कहाँ की दिल्ली को 11000 बसों की जरूरत है आज सिर्फ 3800 बसे ही दिल्ली की सड़कों पर रह गई हैं जबकि केजरीवाल ज़ब पहली बार सरकार में आये थे तो उस वक़्त डीटीसी बसों की संख्या लगभग 6500 थी।
Press Release








