एक संयुक्त पत्र के द्वारा इंटक अध्यक्ष डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने आईएलओ के महानिदेशक को पत्र लिखा है। यह पत्र डॉ- जी संजीवा रेड्डी ने टेड यूनियन्स सेंट्रल को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन के नाते लिखा है। डॉ- रेड्डी ने पत्र के द्वारा आईएलओ का ध्यान आकृष्ठ किया है कि भारत में वर्षाें से लागू 44 श्रम कानूनों को एनडीए सरकार ने 4 नए लेबर कोड्स में तब्दील कर जबरन मजदूरों पर थोप दिया है। रेड्डी ने कहा है कि भारत आईएलओ का संस्थापक सदस्य देश है। नए लेबर कोड्स, ‘कारखाना’ शब्द 20 से कम श्रमिकों वाले नियोक्ताओं को किसी भी दायित्व से बाहर करता है। दैनिक काम के घंटे आठ से 12 हो गए हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक पहले से ही इसे लागू करने की प्रक्रिया में हैं।
44 श्रम कानूनों को लेबर कोड्स में तब्दील कर जबरन मजदूरों पर थोप दिया है
दी इंडियन वर्कर में छपी खबर के अनुसार








