हैप्पी बर्थडे सचिन तेंदुलकर
सचिन रमेश तेंदुलकर इस नाम से कौन वाकिफ नहीं। क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों की धड़कन बन कर उभरे एक ऐसे महान अग्रणी खिलाड़ी जिन्होंने अपने हुनर, परिश्रम, जज्बे, योग्यता से क्रिकेट में महान मुकाम हासिल किया। सचिन को ‘गॉड ऑफ़ क्रिकेट’ कहाँ गया। मुंबई में 24 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन तेंदुलकर ने अपने असाधारण, अद्वित्य कौशल से केवल दर्शको को ही नहीं आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया। क्रिकेट प्रेमी जानते हैं कि जब वह मैदान में आते थे और “सचिन सचिन सचिन” के नाम से जब उनको पुकारा जाता था, वह यादें आज भी क्रिकेट प्रेमियों को उत्साह से भर देती है। सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर 1989 में शुरू हुआ जब उन्होंने पहला टेस्ट मैच खेला। नजर डालते हैं उनके शानदार क्रिकेट करियर पर-
- सचिन ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच 1989 में खेला था
- 2013 वानखेड़े स्टेडियम से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था
- उन्होंने 200 टेस्ट मैच में 53.79 की औसत से 15921 रन बनाएं,सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सर्वाधिक स्कोर 248 14 मेन ऑफ़ द मैच
- 463 एक दिवसीय 44 .83 की औसत से 18426 रन बनाएं सर्वाधिक स्कोर 200
- टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए 46 व एक दिवसीय में 154 विकेट भी उनके नाम हैं
सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय सम्मान मिलें उनमे –
- राजीव गाँधी खेल रत्न -वर्ष 1997-98
- अर्जुन अवार्ड-वर्ष 1994
- पद्मश्री-वर्ष 1999
- पद्म विभूषण-वर्ष 2008
- भारत रत्न-वर्ष 2014
उन्हें मिलने वाले सम्मानों की सूची काफी लम्बी हैं।
अगर हम उनके व्यक्तित्व पर नजर डालें तो बेहद सरल और सैदव अपने खेल पर फोकस रखने वाले महान खिलाडी के रूप में उन्होंने स्वयं को स्थापित किया। उनके बारे में कहा जाता था सचिन नहीं बोलते उनका बल्ला हर सवाल का जबाब देता हैं।
सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉 सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं ! 🏏 #लीजेंड #क्रिकेटआईकॉन”

