मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एनयूपीपीएल तापीय विद्युत संयंत्र के निर्माण की समीक्षा की

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज घाटमपुर (कानपुर) स्थित नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरे में कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा भी मंत्री के साथ थे। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति का आकलन किया। एनयूपीपीएल, एक कोयला आधारित सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत संयंत्र है। यह नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (उत्तर प्रदेश सरकार) का एक संयुक्त उद्यम है। केंद्रीय मंत्री ने एनयूपीपीएल के परिसर में पौधारोपण भी किया।

रिलीज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

Scroll to Top