भाजपा नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री स्व:अरुण जेटली की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व: अरुण जेटली जी की जन्म जयंती पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और सांसद रमेश बिधूड़ी, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित भाजपा के अन्य नेतागण एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शीरी फोर्ट स्थिति अरुण जेटली पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री को याद किया।

इस मौके पर भाजपा नेता श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा के महामंत्री योगेन्द्र चंदौलिया एवं श्रीमती कमलजीत सहरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मती योगिता सिंह, विधायक विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा, अनिल बाजपेयी, प्रदेश मंत्री हरीश खुराना, रिलेशन विभाग के प्रमुख विक्रम मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता मती न्योमा गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, महिला मोर्चा महामंत्री मती प्रियल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
